Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

बरेली बरेहैटा में बारिश के बीच दो मोटरसाइकिलें आग के हवाले : 30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

Aditi News Team

Tue, Aug 11, 2026

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं!

बरेली बरेहैठा में बारिश के बीच दो मोटरसाइकिलें आग के हवाले, पीड़ित ने उठाए बड़े सवाल

गाडरवारा तहसील के ग्राम बरेली बरेहैठा से सामने आई तस्वीरें सिर्फ दो जली हुई मोटरसाइकिलों की नहीं हैं…

ये तस्वीरें सवाल हैं उस व्यवस्था पर, जहां 30 साल बीत जाने के बाद भी एक मोहल्ले तक सड़क नहीं पहुंच सकी!

और अब सड़क के अभाव में घर से दूर खड़ी की गई दो मोटरसाइकिलें संदिग्ध परिस्थितियों में आग के हवाले कर दी गईं।

भारी बारिश के बीच बाइक जलती रही और देखते ही देखते दोनों गाड़ियां खाक हो गईं।

लेकिन सवाल सिर्फ आगजनी का नहीं है… सवाल ये है कि आखिर इन्हीं दो गाड़ियों को ही निशाना क्यों बनाया गया?

ये तस्वीरें हैं ग्राम बरेली बरेहैठा की…

जहां सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अपने वाहन घर तक ले जाने में परेशानी होती है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 30 वर्षों से उनके मोहल्ले तक सड़क नहीं बनाई गई।

इसी मजबूरी के चलते उन्हें अपनी मोटरसाइकिलें घर से दूर डाकघर के पास खड़ी करनी पड़ती हैं।

लेकिन बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर पर दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई।

भारी बारिश के बावजूद आग इतनी भड़की कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए

अगर वहां कई वाहन खड़े होते हैं, तो हमारी ही दोनों गाड़ियों को आग क्यों लगाई गई?

क्या किसी ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया?

क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है?

या फिर यह महज शरारत थी?

इन सवालों का जवाब अब पुलिस की जांच से ही सामने आएगा।

30 साल में एक मोहल्ले तक सड़क क्यों नहीं पहुंची?

क्या ग्रामीणों को आज भी मूलभूत सुविधा के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ेगा?

और अगर सड़क नहीं है, तो क्या ग्रामीण अपने वाहन सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार हैं?

सबसे बड़ा सवाल—

क्या इस आगजनी की निष्पक्ष जांच होगी?

क्या पुलिस सीसीटीवी, प्रत्यक्षदर्शियों और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचेगी?

और क्या पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन कोई कदम उठाएगा?

एक तरफ 30 साल से सड़क का इंतजार…

दूसरी तरफ घर से दूर खड़ी गाड़ियों की सुरक्षा का संकट…

और अब दो मोटरसाइकिलें जलकर खाक!

बरेली बरेहैठा की ये घटना सिर्फ आगजनी नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़े कई सवाल छोड़ गई है।

अब देखना होगा कि पुलिस आग लगाने वालों तक कब पहुंचती है…

और प्रशासन इस मोहल्ले की 30 साल पुरानी सड़क की समस्या पर कब जागता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें