Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आज भोर में पधारे काशी पधारे और आज सायं भक्तों को दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

चौसरिया महासभा की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित : पान विकास निगम के गठनसत्ता संगठन में शामिल करने को लेकर अब चौरसिया समाज उतरेगा सड़कों पर

Aditi News Team

Wed, Apr 29, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

पान विकास निगम के गठनसत्ता संगठन में शामिल करने को लेकर अब चौरसिया समाज उतरेगा सड़कों पर

अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय प्रांतीय बैठक में हुई रूपरेखा तय

एक साथ पूरे प्रदेश में एक तिथि पर चलाया जाएगा ज्ञापन अभियान

95% मतदान करने के बाद भी भाजपा सरकार कर रही चौरसिया समाज की उपेक्षा से नाराजगी

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया ने रखी समाज की पीड़ा को बिंदुवार बैठक के पटल पर

एक राजनीतिक मामलों के लिए समिति का गठन

तेंदूखेड़ा ।मां नर्मदा अंचल क्षेत्र नरसिंहपुर जिले से भी अनेक सामाजिक बंधु सागर महानगर पहुंचे जहां परअखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मगलवार देवी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। वहां पर शामिल हुए चौरसिया समाज के आदि पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित किया गया।

राष्ट्रीय प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक मैं प्रस्ताव पास चौरसिया समाज सड़क पर उतरकर मांगेगी अपने अधिकार अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरसिया समाज के जननायक गौरव चौरसिया विक्की भैया की अध्यक्षता में सागर महानगर में विशाल सामूहिक एवं परिचय सम्मेलन की दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बैठक की अध्यक्षता में सर्व समिति से प्रस्ताव पास किया गया जिसमें लंबे समय से मध्य प्रदेश सरकार के पास चौरसिया समाज का पान विकास निगम का गठन लगभग 8 वर्ष पहले घोषणा होने के बावजूद भी लंबित पड़ा हुआ है इसी तरह लगभग 15 वर्षों पहले चौरसिया समाज की घोषित महापंचायत अभी तक नहीं हो पाई है और सत्ता संगठन में चौरसिया समाज की भागीदारी प्राथमिकता के आधार पर नहीं हो रही है इसी तरीके से माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि के रूप में भी चौरसिया समाज के व्यक्तियों की अपेक्षा की जा रही है छोटे-छोटे कार्यों के लिए अनावश्यक परेशान किया जाता है वैधानिक काम होने के बावजूद भी उनको अनावश्यक परेशान किया जाता है इसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ एक तिथि एक समय पर चौरसिया समाज के द्वारा मध्य प्रदेश भाजपा शासन मध्य प्रदेश भाजपा संगठन के नाम ग्राम नगर तहसील ब्लाक जिला मुख्यालय से लेकर राजधानी तक एक साथ ज्ञापन का निर्धारित किया गया है कार्यक्रम सड़क पर उतर कर जगह-जगह रैली का स्वरूप का दिया जाएगा और इसके बाद एक समय निर्धारण करते हुए फिर अगली रूप रेखा तैयार की जाएगी इसकी तिथि शीघ्र ही चौरसिया बंधुओ को अवगत करा दी जाएगी इसके लिए बैठक के दौरान प्रदेश कमेटी का भी गठन किया जा रहा है

इन सामाजिक बंधुओ ने अपने विचारों से कराया अवगत

सामाजिक बंधुओ ने रखी अपनी अपनी बात

इस राष्ट्रीय एवं

प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में 14 मुख्य बिंदु एजेंडा में शामिल किए गए थे इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर चर्चा की इस दौरान निम्न सामाजिक बंधुओ ने अपने विचार रखें अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की भैया मैहर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आर के चौरसिया बिहार पटना राष्ट्रीय महामंत्री अखिल चौरसिया जबलपुर राष्ट्रीय सचिव कौशल किशोर चौरसिया टिकरहा टीकमगढ़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरि ओम चौरसिया बाबा सागर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राम चौरसिया पहलवान सागर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इंजीनियर हरगोविंद समाज सागर राष्ट्रीय संरक्षक रिटायर्ड जिला सत्र न्यायाधीश आर केचौरसिया, भोपाल राष्ट्रीय संरक्षक डॉ आई डी चौरसिया, भोपाल प्रदेश अध्यक्ष आलोक चौरसिया कोटा राजस्थान राष्ट्रीय पदाधिकारी एड प्रेमनारायण चौरसिया ग्वालियर, राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट अशोक चौरसिया हाई कोर्ट जबलपुर राष्ट्रीय प्रवक्ता दशरथ दादा भोपाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एन डी चौरसिया चंदेरी टीकमगढ़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मां नर्मदा अंचल क्षेत्र से अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया तेंदूखेड़ा बरमान कला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विकास चौरसिया रहली प्रदेश कार्य अध्यक्ष अजय चौरसिया एडवोकेट ग्वालियर प्रदेश महामंत्री विष्णु चौरसिया रीवा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूर्यप्रकाश चौरसिया मैहर, राष्ट्रीय मंत्री प्रमोद चौरसिया करेरा ग्वालियर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद कैलाश चौरसिया सागर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सीताराम पचकोडी सागर प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौरसिया चीचली नरसिंहपुर समय पर चौरसिया झरना पन्ना प्रदेश संगठन मंत्री अधिमान पत्रकार गढ़ाकोटा आदि ने अपने विचारों से अवगत कराया ।

नरसिंहपुर जिले से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया ने ओजस्वी भाषा में समाज की पीड़ा बिंदु बार बताई।

इस दौरान मां नर्मदा नरसिंहपुर अंचल क्षेत्र से अधिमान पत्रकार एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया ने इस बैठक में लंबे समय से हो रही चौरसिया समाज की उपेक्षा के संबंध में ओजस्वी भाषण के द्वारा पूरी सभा में बड़े जोशीले अंदाज में अपनी बात रखते हुए समाज की पीड़ा को बताया कि किस तरीके से बार-बार मध्य प्रदेश शासन भाजपा संगठन के प्रमुख जनप्रतिनिधियों नेताओं से मिलने के बावजूद भी चौरसिया समाज की उपेक्षा लगातार हो रही है छोटे-छोटे कार्यों के लिए आवश्यक परेशान किया जा रहा है चौरसिया का 95% मतदान सभी चुनाव में भारतीय भाजपा के पक्ष में करने पर भी समाज की उपेक्षा हो रही है मध्य प्रदेश में पांच अन्य पिछड़ा वर्ग की बड़ी समाज में चौरसिया समाज का स्थान है और मध्य प्रदेश की कुल संख्या का 2.7% प्रदेश में निवास करते हुए कई प्रकार की उपजातियां के नाम से जानी जाती है लंबे समय से पान विकास निगम महापंचायत सत्ता संगठन में स्थान के लिए प्रतीक्षा किया जा रहा है किंतु हर बार केवल कोरा आश्वासन का झूठा झुनझुना पकड़ा दिया जाता है जनप्रतिनिधियों के द्वारा चौरसिया समाज की सक्रिय समाजसेवियों को भी जिम्मेदारी से महत्व नहीं दिया जाता कार्य में कहीं ना कहीं लटकाया जाता है जबकि उनके वैधानिक कार्य में ही परेशान किया जाता है इस तरीके की शिकायत है जहां कहां से मिल रही है विभिन्न भाजपा की प्रकोष्ठ और मुख्य संगठन में चौरसिया समाज की उपेक्षा हुई है माननीय लोकसभा सांसद माननीय राज्यसभा सांसद माननीय विधायक के प्रतिनिधि के चयन में भी चौरसिया समाज को महत्व नहीं दिया जाता है कई निगम आयोग मंडल का गठन हो चुका है किंतु इसमें पान विकास निगम का नाम है कहीं भी किसी भी निगम मंडल आयोग में चौरसिया समाज के व्यक्तियों को किसी भी तरह का स्थान नहीं दिया है इस महत्वपूर्ण बात को पूरे राष्ट्रीय प्रांतीय कार्य समिति ने जिम्मेदारी से सुना और एक कमेटी का तत्काल गठन कर जब तक सत्ता और संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिल जाती संघर्ष करने के लिए प्रस्ताव पास हुआ और उसका प्रारंभिक स्वरूप तैयार होगा सड़क पर उतर कर आंदोलन कर महान प्रदर्शन तक की तैयारी की कार्य योजना चल रही है प्रारंभ में पूरे प्रदेश में एक साथ ज्ञापन दिया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा

जरूरी खबरें