गाडरवारा (कौड़िया) में वृहद पौधारोपण एवं गो-पूजन संपन्न : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर कौड़िया स्थित गोवर्धन पर्वत पर "गो-पूजन, पौधारोपण एवं संगोष्ठी
Aditi News Team
Sat, Jun 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर गोवर्धन पर्वत (कौड़िया) में वृहद पौधारोपण एवं गो-पूजन संपन्न
गाडरवारा ।विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर कौड़िया स्थित गोवर्धन पर्वत पर "गो-पूजन, पौधारोपण एवं संगोष्ठी: एक कदम प्रकृति की ओर" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामयी कार्यक्रम गोवर्धन पर्वत संवर्धन समिति के तत्वाधान में संपन्न हुआ।
भक्तिमय शुरुआत एवं गो-पूजन
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी के पूजन, गो-पूजन एवं गोग्रास अर्पण के साथ हुआ। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों में शामिल थे: संतोष मेहरा (सरपंच), ध्यान सिंह राजपूत (उप-सरपंच प्रतिनिधि),रोटेरियन मिनेंद्र डागा जी (जिला संयोजक, 'एक पेड़ मां के नाम'),विशाल ठाकुर (संयोजक, विशाल राम रोटी संस्था) ,अजय खत्री (संयोजक, कदम संस्था), उमाशंकर अग्रवाल (गोवर्धन संवर्धन समिति, श्रीकांत बृजपुरिया (बी.टी.आई. परिवार)जगदीश वैष्णव (रिटायर्ड फौजी), कौशल किशोर दीक्षित(रिटायर्ड डी.एफ.ओ.)उपस्थित रहे
सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं पर्यावरण संदेश
इस अवसर पर श्री ज्ञान सागर विद्यालय, गाडरवारा की शिक्षिका श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर एक बेहद सुंदर और विचारणीय नृत्य-नाटिका का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। इसके पश्चात आयोजित संगोष्ठी में जिला संयोजक मिनेंद्र डागा जी एवं अजय खत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सरकार के प्रयासों पर अपना सारगर्भित संबोधन दिया गया।अतिथि स्वागत पश्चात् स्वागत भाषण रोटेरियन मनोज बसा द्वारा किया गया. इसके उपरांत और राष्ट्रपति पुरुष्कार प्राप्त वरिष्ठ कृषि विश्तार अधिकारी आदित्य वैश्य ने पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण एवं बोन ट्री विधा का प्रतिपादन किया।
गौसेवकों एवं पौधरोपण संरक्षण सहयोगियों का सम्मान
प्रकृति के साथ-साथ जीव सेवा को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम में परम गौ-सेवक *हरिओम विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा एवं उनके परिजनों** सहित प्रकृति प्रेमी गुंचू कहार, अमूल गुप्ता एवं चंदू वर्मा का समिति द्वारा तिलक, माला, शाल एवं सम्मान राशि भेंट कर भावभीना सम्मान किया गया।
स्वल्पाहार के उपरांत विभिन्न समितियों द्वारा वृहद पौधारोपण
इसी श्रृंखला में फलाहार एवं चाय के उपरांत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक समितियों द्वारा सामूहिक रूप से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से
रोटरी क्लब: सुरेंद्र साहू, मनोज वसा, प्रियांक सोनी, शरद मौलासरिया,साकेत बडारिया, विजय नायक।
पतंजलि योग समिति:* के.के. गुप्ता विशाल राम रोटी संस्था: विशाल ठाकुर एवं अनिल साहू।
* **खिचड़ी वितरण समिति:* अरुण तिवारी, शश अभयराज नीखरा।
कदम संस्था: से अजय खत्री, रामशंकर शर्मा, अजय जैन, संदीप जैन, कंछेदी लाल धानक, सतीश सोनी,राधेश्याम सराठे, नरेंद्र बिरथरिया, यशवंत साहू, श्रीमती अंजना साहू, श्रीमती गरिमा साहू, सुरेंद्र पटेल, कमलेश अग्रवाल, वर्षा चौकसे।
* **बी.टी.आई. परिवार:** श्रीकांत बृजपुरिया।
* **भाजपा कौड़िया मंडल:** अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर, मनीष नामदेव, रामेश्वर धानक, ऋषभ ममार, कैलाश रजक आदि।
* **गोवर्धन संवर्धन समिति कौड़िया:* अनिल बचकैया, राजेंद्र बचकैया, कौशल किशोर दीक्षित, रविंद्र पचौरी, रामगोपाल सोनी, संजय अग्रवाल, अभय ओझा,हरिओम दीक्षित,मानसिंह खंगार, चौधरी सरजनसिंह कौरव, श्री जितेंद्र कौरव, सुरेंद्र ठाकुर, परशराम नवगैया,मुन्ना जाटव (सलैया वाले) आदि।
### **मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन**
इस भव्य और सफल कार्यक्रम का कुशल संचालन जयमोहन शर्मा द्वारा किया गया, एवं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और पर्यावरण प्रेमियों का आभार प्रदर्शन रोटेरियन श्री सुरेंद्र साहू जी* व्यक्त किया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
रोटरी क्लब गाडरवारा
पतंजलि योग समिति: