Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

मंत्री राव की पहल पर राज्यसभा सांसद नारोलिया ने दिए 35 लाख : मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

Aditi News Team

Thu, Jun 25, 2026

मंत्री राव की पहल पर राज्यसभा सांसद नारोलिया ने दिए 35 लाख

गाडरवारा। विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा एवं तेंदूखेड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विविध विकास कार्यों हेतु मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत की है।

तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत ग्राम बंधा में शंकर मंदिर के पास सीसी चबूतरा एवं छत निर्माण हेतु 5 लाख रुपए, ग्राम सिहोरा में आंतरिक नाली निर्माण हेतु 10 लाख रुपए, ग्राम कामती में छोटू के मकान से साहू के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपए, विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा की जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अंतर्गत ग्राम आमगांव छोटा में चिकलौडिया मोहल्ला में सार्वजनिक टीन शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए, ग्राम घूरपुर में आंतरिक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण हेतु 5 लाख रुपए, ग्राम धनोरा में जगदीश मेहरा की दुकान से प्रहलाद रजक की ओर सीसी सड़क निर्माण हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त विकास कार्यों की सौगात हेतु ग्रामजनों ने माननीय मंत्रीजी एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

राज्यसभा सांसद श्री मति माया नारोलिया

जरूरी खबरें