तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने 80 वे : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी
Aditi News Team
Sat, Aug 15, 2026
नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा।आज माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) जी ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी ।

देश की आन-बान-शान तिरंगे को नमन किया इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

यह तिरंगा हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह और असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। मैं उन सभी महान सपूतों के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी विकास, जनकल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी हमारे गांव-गांव और हर परिवार तक पहुंचे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल