Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

करेली के जागरूक नागरिक,जनप्रतिनिधि,विपक्ष सभी चुप,समझौता एक्सप्रेस बने

एनटीपीसी गाडरवारा में आयोजित एक माह के आवासीय बालिका सशक्तिकरण अभियान (गर्ल एम्पावरमेंट मिशन – GEM 2026

विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय साइकिल महोत्सव पर

निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, टोस्ट, हल्दी पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए

पर्यावरण संरक्षण एवं हरा भरा देवरी नगर बनाने का दिया संदेश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया : विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय साइकिल महोत्सव पर

Aditi News Team

Sat, Jun 13, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया

विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय साइकिल महोत्सव के प्रथम दिवस में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर से रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा करने वाले रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अनंत दुबे, देवेंद्र दुबे सहित अन्य साथियों का सम्मान किया। यह साइकिल रैली स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर गांधी चौक, नगर पालिका चौराहा, सुभाष पार्क, बाहरी रोड, पुलिस लाइन, मुख्य मार्ग, जनपद मैदान होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। साइकिल रैली में बच्चों, युवाओं सहित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, श्री पी.एस. राजपूत, श्री सुनील कोठारी, श्री पारितोष दुबे, श्री संतोष सिंह राजपूत, श्रीमती निशा सोनी, श्री एस.के. चतुर्वेदी, श्री देवेंद्र दुबे, श्री मृदुलेश दुबे, श्री सुभाष नेमा, श्री मनीष कटारे, श्री ब्रजेश नेमा, श्री पंकज नेमा, डॉ. अंजीता वर्मा, श्री प्रमोद चौरसिया, श्री अनुराग मिश्रा सहित खेल एवं व्यायाम शिक्षक मौजूद थे। यह आयोजन जिला साइकिलिंग संघ द्वारा वॉलीबाल संघ, जिला क्रिकेट संघ, जिला खो- खो संघ, हॉकी नरसिंहपुर, यूनिटी क्लब एवं सहकार संस्था के सहयोग से किया गया।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि वर्तमान युग में शारीरिक श्रम कम हुआ है। बच्चों और युवाओं को नियमित व्यायाम, योग, तैराकी, दौड़, साइकिलिंग और अन्य गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य आदतें जीवनभर लाभ देती हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला साइकिलिंग संघ को बधाई दी। मप्र साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव बी.एस. राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया, हिट इंडिया और स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विश्व साइकिलिंग दिवस पर जिले में अस्मिता लीग का आयोजन किया जा रहा है। साइकिलिंग महोत्सव आयोजन प्रभारी मनीष कटारे ने बताया कि मध्यप्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत सिंह एवं सचिव भीष्म राजपूत के मार्गदर्शन में 14 जून को बालिका एवं महिला वर्ग की साइकिल रेस आयोजित होगी। इसमें सब जूनियर बालिका वर्ग 10 किमी, जूनियर वर्ग 15 किमी एवं महिला सीनियर वर्ग 20 किमी की रेस होगी। विजेता प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में साइकिल रैली का आयोजन 14 जून की शाम 5 बजे बरमान कला में जिला साइकिलिंग संघ और शिवाजी क्लब के द्वारा किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

मध्यप्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत सिंह

जरूरी खबरें