Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

अवैध हथियारों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान : अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस जप्त

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध हथियारों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

• अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

• एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस जप्त।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम शाहपुर क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गोटेगांव श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना करेली पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी की जाकर आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी : सुरेन्द्र कौरव निवासी ग्राम शाहपुर, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर।

जप्ती : एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवंर, राजेश नंदा वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सचिन पटेल,आर. ब्रजेश दीक्षित, महिला आरक्षक स्वेता की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे,

जरूरी खबरें