Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

करेली के जागरूक नागरिक,जनप्रतिनिधि,विपक्ष सभी चुप,समझौता एक्सप्रेस बने

एनटीपीसी गाडरवारा में आयोजित एक माह के आवासीय बालिका सशक्तिकरण अभियान (गर्ल एम्पावरमेंट मिशन – GEM 2026

विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के दो दिवसीय साइकिल महोत्सव पर

निरीक्षण के दौरान दूध, दही, पनीर, टोस्ट, हल्दी पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए

पर्यावरण संरक्षण एवं हरा भरा देवरी नगर बनाने का दिया संदेश

NTPC में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का भव्य समापन : एनटीपीसी गाडरवारा में आयोजित एक माह के आवासीय बालिका सशक्तिकरण अभियान (गर्ल एम्पावरमेंट मिशन – GEM 2026

Aditi News Team

Sat, Jun 13, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM-2026) का भव्य समापन

एनटीपीसी गाडरवारा में आयोजित एक माह के आवासीय बालिका सशक्तिकरण अभियान (गर्ल एम्पावरमेंट मिशन – GEM 2026) का शनिवार, 13 जून 2026 को भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह एनटीपीसी की एक महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल है, जिसका उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को सशक्त बनाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान के अंतर्गत चयनित 70 बालिकाओं को एक माह तक एनटीपीसी टाउनशिप में आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नेतृत्व विकास, संवाद कौशल, आत्मरक्षा, कंप्यूटर साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, रचनात्मक कला तथा खेलकूद जैसे विविध विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का विकास करना, उन्हें जागरूक बनाना तथा समाज में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार करना रहा।

समापन समारोह में प्रतिभागी बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों की भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को नृत्य, संगीत एवं अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी बालिकाओं के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

समारोह के मुख्य अतिथि, श्री हिम्मत सिंह चौहान, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी गाडरवारा, ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान जिले में बालिका सशक्तिकरण को नई दिशा और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ने देशभर के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस एक माह की प्रशिक्षण यात्रा के दौरान बालिकाओं में आया सकारात्मक परिवर्तन केवल उनके ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच, व्यवहार और नेतृत्व क्षमता में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह कार्यक्रम उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र, पदक, स्मृति-चिह्न एवं समूह छायाचित्र प्रदान किए गए। GEM 2026 के समापन समारोह ने यह सशक्त संदेश दिया कि जब एक बालिका सशक्त होती है, तो उसके साथ पूरा परिवार, समाज और समुदाय प्रगति की ओर अग्रसर होता है। यह पहल केवल शिक्षा और प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रही, बल्कि बालिकाओं को एक नई दृष्टि, आत्मविश्वास और उद्देश्यपूर्ण जीवन की दिशा प्रदान करने में सफल रही।

समारोह में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी महाप्रबंधकों, अवनी महिला मंडल की उपाध्यक्ष एवं स्वयंसेविकाओं, आयोजन समिति के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री हिम्मत सिंह चौहान, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी गाडरवारा

जरूरी खबरें