क्रीड़ा विमर्ष में खिलाड़ी छात्र-छात्राऐं हुए सम्मानित : पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को
Aditi News Team
Wed, Jun 3, 2026
क्रीड़ा विमर्ष में खिलाड़ी छात्र-छात्राऐं हुए सम्मानित
नरसिंहपुर। नियमित्ता,अनुशासन, प्रोत्साहन के मूलमंत्र पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को क्रीड़ा विमर्ष के अंतर्गत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि इंजी. रुद्रेश तिवारी चेयरमैन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, एड. रचित तिवारी डायरेक्टर एम.आई.एम.टी. लाॅ काॅलेज नरसिंहपुर एवं उपप्राचार्य डाॅ. एस.एन. राव की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि इंजी. तिवारी ने खेल गतिविधियों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण साधन निरूपित किया तथा खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम होता है। छात्र-छात्राओं को अनुषासन, लक्ष्य निर्धारण, एकता, भाईचारा तथा जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु विचार आमंत्रित किये गए जिसमें खुशी जाट, जिया जोशी, कुनाल किरार, एजाज खान एवं देव सोनी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्जवलन एवं सरस्वती पूजन से किया गया। छात्रा आर्या सोनी द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के विश्वविद्यालय एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डाॅ. पराग नेमा एवं आभार आराधना दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता रघुवंषी, सुश्री विजेता सिधना, जी. डी. उमरे, महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी द्वय करीम खान, आषिक अली सहित स्टाॅफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।
ये हुए सम्मानित - प्रशांत दीक्षित, एजाज खान, वैष्णवी कहार, पूजा पटैल, शिवानी कहार, कंचन ठाकुर, शिवलेश सोनी, देव सोनी, सूजल कहार, संदीप पटैल, जय चैधरी, अंकित साहू, अंकित कौरव, कुशल साहू, दुर्गेश जाटव, माधव जाटव, तुषार साउद, कु. मायामणि लोधी, कुनाल किरार, देव सोनी, मनोज कहार, रोहित मेहरा, साहिल लोधी, अर्जुन महोबिया, खुशी जाट, राधिका यादव, श्रेया चैधरी, अनुज बरमैया, जिया जोशी, सृष्टि लोधी को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर
इंजी. रुद्रेश तिवारी चेयरमैन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर