Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

सिवनी जिले की वैश्विक बेइज्जती का कारण बन रही : पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

सिवनी जिले की वैश्विक बेइज्जती का कारण बन रही पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

मामला आदिवासी बाहुल्य कुरई विकास खंड के ग्राम पचधार का है जिसे विश्व के पटल पर पोल्ट्री विलेज के नाम से जाना जाता है , इसी ग्राम पंचायत से एक रास्ता जाता है जो अंबाझरी होते पेंच टाइगर रिजर्व के लिए जाता है जहां प्रतिवर्ष देश विदेश से लाखों लोग पेंच टाइगर रिजर्व का आनंद लेने के लिए आते है , नेशनल हाईवे 44 से पेंच गेट जाने के दो प्रमुख मार्ग है खवासा टूरिया रोड एवं पचधार अंबाझरी रोड दोनों रोड से प्रतिदिन टूरिस्टों का आना जाना लगभग बराबर होता है , लेकिन खवासा से जाने वाले रोड में कभी कभी जाम की स्थिति बन जाती है उस स्थिति में टूरिस्ट पचधार रोड के माध्यम से टूरिया पहुंचते है । ग्राम के कुछ ग्रामीणों द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई कि ग्राम की सड़कों की हालत खराब है स्टेट लाइट बंद पड़ी है , मौके का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल बिटले एवं यूथ विंग जिलाध्यक्ष शशिकांत राय वहां जाने के बाद स्थिति को देखा तो पता चला कि यहां से बारिश के कारण आवागमन के लिए बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , और यह सड़क टूरिज्म के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती और ग्राम पंचायत भवन के सामने की ही रोड है जहां सरपंच और सचिव का प्रतिदिन का आना जाना है फिर भी व्यवस्था जर्जर हो चुकी है , दशकों पहले लगी स्ट्रीट लाइट पूरी तरह बंद पड़ी है जब टूरिस्ट इस मार्ग से शाम के समय आते जाते है तो सोचते है कि आज भी मध्यप्रदेश का सिवनी जिला बहुत पिछड़ा हुआ है ।

ग्राम पचधार के विकास कार्यों से परहेज करते है सरपंच मीताराम कर्वेती एवं सचिव जयगोपाल टेकाम - शशिकांत राय

आप यूथविंग जिलाध्यक्ष शशिकांत राय का निरीक्षण के पश्चात कहना है कि , ऐसी सड़क पंचायत भवन के सामने और जो टूरिज्म के लिए भी महत्वपूर्ण है , ऐसी सड़कों को अनदेखा करना सचिव एवं सरपंचों की समझदारी नहीं वैश्विक पटल पर सिवनी जिले की बेइज्जती करने समान है । शशिकांत राय ने सरपंच मीताराम कर्वेती के बारे में कहा कि सरपंच अंबाझरी गांव के निवासी है यही कारण है कि वो पचधार की तरफ उनका ध्यान नहीं है , कर्वेती को जब दोनों गांवों की जनता ने अपना मतदान देकर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी है तो उनका प्रथम दायित्व ये बनता है कि वो दोनों गांवों को बराबरी का महत्व दे । ग्राम पंचायत सचिव जयगोपाल टेकाम के लिए भी शशिकांत राय ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सचिव टेकाम जी बिना भेदभाव किए और बिना सरपंच की जी हुजूरी किए अपना काम करे आप सरकारी सेवा का दायित्व संभाल रहे है , अगर भेदभाव की यही स्थिति बनी रही तो सचिव जयगोपाल टेकाम के खिलाफ आम आदमी पार्टी सिवनी द्वारा जिला स्तर पर मुद्दा उठाकर कार्यवाही की मांग के लिए आंदोलन किया जाएगा ।

कुरई तहसील की किसी भी समस्या के लिए आम आदमी पार्टी प्रखरता से आवाज उठाएंगी - प्रवक्ता प्रफुल्ल बिटले

आप के जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल बिटले प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज को ग्राम पचधार की स्थिति है वहीं स्थिति पूरे क्षेत्र की बनी हुई है आज के समय में पूरा क्षेत्र जनप्रतिनिधि विहीन बन चुका है सरपंच और सचिवों पर आए दिन लोगों की शिकायतें आती है , विधायक कमल मर्सकोले जी की क्षेत्र में कोई एक्टिविटी नहीं है और जिलापंचायत सदस्य राकेश सनोडीया जनसमस्या सुनते तो है लेकिन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान किसी भी गरीब और परेशान व्यक्ति का काम नहीं कर पाए है , जनवरी माह में शासकीय राशि से पूरे क्षेत्र का भ्रमण एक डायरी लेकर किए जिसमें वो लोगों की समस्याएं सुनते थे और अपनी डायरी में लिखते थे । जनवरी माह में उन्होंने कुल 9 ग्राम पंचायतों का दौरा किया था जिसमें ग्राम पंचायत धोबीटोला, कुड़वा, पीपरवानी, जटामा, पिंडरई , रमपुरी , चिखली , रिड्डी एवं पचधार का दौरा किया था जहां उन्होंने जनसमस्या सुनी थी और सैकड़ों समस्या इन क्षेत्रों से रही होंगी लेकिन जिलापंचायत सदस्य ने एक भी समस्याओं का समाधान नहीं किया , ना दोबारा उस पंचायत में जाकर बैठक ली ना ही अपने शिकायत के समाधान की पंचायत स्तर पर समीक्षा ली ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड

जरूरी खबरें