Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

पुलिस का धर्म-शिक्षा से जुड़ाव, पाठशाला के बच्चों को किय जागरूक : पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: SDOP मनीष त्रिपाठी ने बच्चों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

Aditi News Team

Tue, Jul 28, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

परमहंसी गंगा आश्रम विचारशीला से निकला नशे के खिलाफ संदेश

पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: SDOP मनीष त्रिपाठी ने बच्चों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

पुलिस का धर्म-शिक्षा से जुड़ाव, पाठशाला के बच्चों को किय जागरूक

गोटेगांव। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना पुलिस ने नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत समाज को जागरूक करने की अनूठी पहल की। थाना गोटेगांव SDOP मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी प्रदीप सराफ के मार्गदर्शन में सोमवार को धार्मिक नगरी परमहंसी गंगा आश्रम स्थित पाठशाला के बच्चों के साथ नशा मुक्ति जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की विचारशीला से की गई। इसी पवित्र स्थल से नशे के खिलाफ संदेश दिया गया।

पुलिस और संतों ने दिया संयुक्त संदेश

इस अवसर पर ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज जी एवं बड़े शास्त्री जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम बताए और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और नशे से दूर रहकर ही समाज का निर्माण संभव है।

SDOP मनीष त्रिपाठी ने बच्चों और उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करना भी है। नशा मुक्ति अभियान इसी दिशा में एक कदम है। गोटेगांव पुलिस आने वाले समय में स्कूल-कॉलेज और गांवों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इस अभियान में परमहंसी गंगा आश्रम से अरविंद मिश्रा सहित आश्रम के पदाधिकारी, झोतेश्वर चौकी प्रभारी, थाना ठेमी प्रभारी का स्टाफ और थाना गोटेगांव का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नशा मुक्त जीवन का संकल्प पत्र वितरित किया गया। आश्रम परिवार और स्थानीय लोगों ने गोटेगांव पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज

गोटेगांव SDOP मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें