पुलिस ने तत्परतापूर्वक 24 घंटे के अन्दर अन्धे कत्ल का किया पर्दाफास : अन्धे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफास कर हत्या करने वाले शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
Aditi News Team
Sun, May 10, 2026
बाड़ी पुलिस ने तत्परतापूर्वक 24 घंटे के अन्दर अन्धे कत्ल का किया पर्दाफास
हत्या करने वाले शांतिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी श्रीमति नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बाड़ी निरीक्षक राजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले आरोपीगण 1. अरूण पटेल, 2. हरनाम सिंह, 3. रीना किरार को 24 घंटो के अंदर गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक दिनांक 07.05.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि बाड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत भोपाल- जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक को देखा तो मृतक की उम्र करीबन 25 से 30 वर्ष है। सूचनाकर्ता अश्विनी कुमार तिवारी की सूचना पर देहाती मर्ग इंटीमेशन लेख कर असल मर्ग क्रमांक-26/26 धारा 194 BNSS का पंजीवद्ध कर जाँच में लिया गया है। मर्ग जाँच पर से पाया गया कि किसी अज्ञात आरोपियों ने अज्ञात मृतक की हत्या कर नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे फैक दिया है जो अपराध धारा 103 (1), 238 (ए) BNS पाया जाने से अपराध क्रमांक 95/26 पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना हत्या के अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व एसडीओपी महोदय बाड़ी श्रीमति नीमम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा पृथक पृथक टीम गठित कर टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से घटना स्थल पर मिले साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी कर आरोपीगण 1. अरूण पटेल पिता प्रेमनारायण पटेल उम्र करीबन 30 साल निवासी ग्राम सडूमर हाल आचार्य नगर कालोनी गाडरवारा नरसिंगपुर, 2. हरनामसिंह किरार पिता देवीरिसंह किरार उम्र करीबन 34 वर्ष निवासी ग्राम भीलखेड़ी, तहसील गाडरवारा जिला नरसिंगपुर, 3. रीना किरार पति कमलेश किरार उम्र 29 साल निवासी जानकी विहार कालोनी सांईखेड़ा जिला नरसिंगपुर को गिरफ्तार किया गया। मृतक का नाम पप्पू उर्फ वीर जाट निवासी राजिस्थान का होना पाया गया है।
सराहनीय भूमिका - उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, उप निरी. संजय यादव, उनि. विनीता विश्वकर्मा, सउनि. मोहन यादव, सउनि. सुरेन्द्र सिसोदिया (सायवर सेल), प्रआर. 28 जितेन्द्र, प्र.आर.65 प्रेम सिंह दांगी, प्रआर. 147 रीना पूर्वी, प्रआर.624 राजेन्द्र यादव, आर. 671 रमाकान्त पटेल, आर.464 रामूसिंह, आर. 15 देवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी श्रीमति नीलम चौधरी
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी