Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नाबालिग को फिल्मी अंदाज़ में उठाया, 4 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा : पुलिस ने घेराबंदी कर किया बड़ा खुलासा,सोहागपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 5 आरोपी धराए, 2 कारें जब्त

Aditi News Team

Tue, Mar 24, 2026

4 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, सोहागपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 5 आरोपी धराए, 2 कारें जब्त

नाबालिग को फिल्मी अंदाज़ में उठाया, पुलिस ने घेराबंदी कर किया बड़ा खुलासा

जिला नर्मदापुरम के सोहागपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए ऐसा ताबड़तोड़ एक्शन लिया कि महज 4 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया और पूरे गैंग को दबोच लिया।

घटना के अनुसार, अपहर्ता लाल रंग की स्विफ्ट कार में बालिका को मैन मार्केट की गली से उठाकर बाबई की ओर फरार हो रहे थे। बालिका के भाई ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछा किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शुरू हुआ हाई-वोल्टेज पीछा।

पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी संजू चौहान के निर्देशन में सोहागपुर, बाबई, बक्तरा और बाड़ी थानों की संयुक्त टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा।

जैसे ही आरोपियों को लगा कि पुलिस करीब है, उन्होंने चालाकी दिखाते हुए एक कार बदल दी और बालिका को छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली।

पुलिस की बड़ी उपलब्धियां

दो जिलों की पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

4 थानों की त्वरित घेराबंदी

4 घंटे में अपहृत बालिका सकुशल बरामद

5 आरोपी गिरफ्तार

2 कारें जब्त (स्विफ्ट और क्रेटा)

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक ऊषा मरावी, उपनिरीक्षक मेघा उदेनिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल और आरक्षक दिनेश धुर्वे की निर्णायक भूमिका रही।

सउनि गणेश राय, आरक्षक सुनील ओझा, विवेक सोनपुरे और राजकुमार ने भी ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन

नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस थोटा

जरूरी खबरें