वाहन चुराने वाले 1 विधिविवादित बालक सहित 3 गिरफ्तार : पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त
Aditi News Team
Thu, Jun 18, 2026
वाहन चुराने वाले 1 विधिविवादित बालक सहित 3 गिरफ्तार
पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
(1) गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा पिता नीतेश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी सिम्प्लेक्स कंपनी के सामने थाना गढ़ा (2) साहिल बैरागी पिता देवीदास बैरागी उम्र 18 वर्ष निवासी इन्दिरा बस्ती रतन नगर थाना गढ़ा
(3) 17 वर्षिय विधि विवादित बालक
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मसरूका की बरमदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग निर्देशन में थाना भेडाघाट की टीम द्वारा 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 4 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी भेडाघाट श्री कमलेश चौरिया ने बताया कि दौरान पैट्रोलिंग के ग्राम तेवर ब्रिज के नीचे तीन लड़के 3 मोटर साइकिल लेकर संदिग्ध हालत में खडे दिखे जिनसे नाम पता पूछने पर तीनों लड़को ने अपने नाम गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा पिता नीतेश विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी सिम्प्लेक्स कंपनी के सामने थाना गढ़ा एवं साहिल बैरागी पिता देवीदास बैरागी उम्र 18 वर्ष निवासी इन्दिरा बस्ती रतन नगर थाना गढ़ा तथा एक ने नाम एवं उम्र 17 वर्ष बतायी। तीनों से मोटर सायकिलों के कागजात के सम्बंध मे पूछताछ करने पर तीनों ने कोई कागजात नहीं होना बताये मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर सघन पूछताछ करने पर तीनों मोटर साइकिल चोरी की होना बताये । तीनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर भेडाघाट अंतर्गत तेवर ब्रिज के पास से जिक्सर मोटर सायकिल, सरस्वती घाट के पास से स्प्लेण्डर मोटर सायकिल, पंचवटी के पास से पल्सर मोटर सायकिल तथा एक अन्य मोटर सायकिल बरेला गौर के अनूप बिहार गेट नंबर 02 के पास से चुराना स्वीकार करते हुये तीनों के द्वारा अपने पास 1-1 मोटर सायकिल रखना तथा 1 अन्य मोटर सायकिल को त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास झाडियो में छिपाकर रखना बताया आरोपियों के कब्जे से 3 मोटर सायकिलें जिक्सर क्रमांक एमपी 20 एनव्ही 2114, पल्सर क्रमांक एमपी 20 जेड जेड 4674, पल्सर क्रमांक एमपी 20 एमएम 0112, , स्प्लैण्डर एमपी 20 जेड एफ 0568 तथा आरोपियो की निशादेही पर झाडियों में छिपाकर रखी हुई एक पल्सर मोटर सायकिल एमपी 20 जेड जेड 4674 जप्त की गयी।
पतासाजी पर भेडाघाट में अपराध क्रमांक 207/26 एवं 210/26 तथा 211/26-303(2) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया उपरौक्त अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार कर इस्तगासा दिनांक 01/2026 धारा 35(1)(म) बीएनएसएस 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी गुड्डू उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा एवं साहिल अपराधी प्रवृत्ति के युवक है, दोनो के विरूद्ध पूर्व से 3-3 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को चुराई हुई मोटर सायकिलों के साथ रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, हरिओम सिंह बैस, आरक्षक हरिश डेहरिय, अरविंद, संतोष जाट, अंकित की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय