Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

नरसिंहपुर गोटेगाँव में युवक कि हत्या मामले में चार आरोपी हिरासत में : लकड़ी कारोबार को लेकर हुए विवाद में युवक रंजीत पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की,धारा 302 जोड़ी जाएगी

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

गोटेगाँव में युवक कि हत्या मामले में चार आरोपी हिरासत में, धारा 302 जोड़ी जाएगी

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में लकड़ी कारोबार को लेकर हुए विवाद में युवक रंजीत पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में अब हत्या की धारा जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

एसडीओपी ने दी जानकारी

गोटेगांव एसडीओपी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रंजीत पटेल को मारपीट की गंभीर चोटों के कारण गोटेगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जीरो पर एफआईआर दर्ज की और प्रारंभिक जांच में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

जांच में बढ़े आरोपी

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार, आगे की पूछताछ और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने पर कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। पुलिस ने मामले में गुड्डू पटेल, सुरेंद्र, छोटू और नीतेश राजपूत को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और सभी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रंजीत पटेल और मुख्य आरोपी गुड्डू पटेल दोनों ही किसानों से लकड़ी ठेके पर लेकर खरीदने का काम करते थे। इसी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा और आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों एक ढाबे में साथ बैठे थे, जहां उनके बीच विवाद हुआ था।

302 की धारा जोड़ने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रकरण में धारा 302 का इजाफा किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी

जरूरी खबरें