Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

मूक पशुओं के भीषण गर्मी मार्मिक अपील : मूक प्राणियों की दुआ भाग्य बदल देती है- बसेड़िया

Aditi News Team

Sun, May 24, 2026

मूक पशुओं के भीषण गर्मी मार्मिक अपील

मूक प्राणियों की दुआ भाग्य बदल देती है- बसेड़िया

गाडरवारा! क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी पीड़ितों की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले मुकेश बसेड़िया ने भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति अपने अपने घर के सामने गाय माता व मूक पशुओं के लिए तथा छत पर पक्षियों के लिए दाना पानी रखे ,क्योंकि गर्मी का पारा 44 डिग्री के आसपास है , जिसमे सभी प्राणियों के जीवन के लिए पानी ही बचाव का प्रमुख आधार है, प्यास से व्याकुल होकर सभी मूक पशुओ की हालात खराब है।

अतः आप सभी से निवेदन है कि अपने घर के सामने गाय माता, मूक प्राणियों हेतु किसी भी उपलब्ध पात्र जैसे टँकी, बाल्टी, तेल के खाली कनस्तर आदि में पानी भरकर अवश्य रखे और घर की छत पर मिटट्टी के पात्र में पक्षियों के लिए जल भरकर रखे सर्व विदित है कि श्री बसेड़िया अपील के साथ साथ वो स्वयं भी विगत दो माह से उनके द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे गौ जल पात्रों की सफाई व जल व्यवस्था देखते है ।

दो स्थानों उनके द्वारा स्थापित गुड़ चना युक्त प्याऊ सेवा में राहगीरों व जरूरतमंदों को शीतल जल के साथ गुड़ चना की व्यवस्था प्रतिदिन नियम से देखरेख कर सेवा दे रहे है ,इस पावन कार्य मे उनके साथी , अस्पताल रोड पर रेवाश्री परिवार तथा लोकसेवा केंद्र पर नीरज कौरव अतुलनीय सहयोग कर रहे है एवं सभी गौ जल पात्रों की सेवा करने वाले सभी साथी नियम से सुबह शाम जल पात्रों को साफ कर मूक पशुओं की सेवा का दैवीय कार्य कर रहे है।

बसेड़िया द्वारा रखे गए जल पात्रों में गाय माता सहित अनेक मूक पशु जल पीकर अपनी प्यास मिटा रहे है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुकेश बसेड़िया, गाडरवारा

जरूरी खबरें