Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी

Aditi News Team

Tue, May 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में कार्यक्रम प्रस्तावित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री महेन्द्र नागेश, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में हितग्राहियों, मीडिया एवं नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वाहन पार्किंग स्थल, चिकित्सा दल, प्रदर्शनी स्थल, फायर बिग्रेड, पेयजल प्रबंध, शौचालय की व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम की तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं, जिससे कार्यक्रम का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से हो सके। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह इस दौरान पौधरोपण स्थल और हैलीपेड स्थल का भी निरीक्षण किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

विधायक महेन्द्र नागेश

जरूरी खबरें