Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

कलचुरी कलार समाज ने राहगीरों के लिए शुरू किया प्याऊ : कलचुरी कलार समाज द्वारा संचालित श्री सहस्त्रबाहु सेवा समिति द्वारा पलोटन गंज में सार्वजनिक प्याऊ खोली

Aditi News Team

Thu, Apr 23, 2026

कलचुरी कलार समाज ने राहगीरों के लिए शुरू किया प्याऊ

गाडरवारा। भीषण गर्मी को देखते हुए सर्वसमाज के हित में कलचुरी कलार समाज ने एतिहासिक पहल का उदाहरण प्रस्तुति किया। जिसमें कलचुरी कलार समाज द्वारा संचालित श्री सहस्त्रबाहु सेवा समिति के माध्यम से स्थानीय पलोटन गंज क्षेत्र में सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। समाज के अध्यक्ष मनीष जायसवाल एवं प्रबंधन समिति के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों और आम नागरिकों को शीतल जल उपलब्ध कराना है। भीषण तपिश में प्यासों को पानी पिलाना सबसे बड़ी समाज सेवा होती है और इस पुनीत कार्य में सामाजिक संगठन से अपनी सहभागिता दर्ज कराई यह विशेष पहल है जिसकी सर्वसमाज में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। वही स्थानीय नागरिकों ने समाज की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। इस दौरान समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि शेखर जायसवाल,अध्यक्ष मनीष जायसवाल,राकेश जायसवाल, शांत कुमार राय,डॉ अजय जायसवाल,राधा रमन राय,अखिलेश राय,नरेंद्र राय,रुपेश राय,रजनीश राय,अशोक वालिया,कैलाश राय,बंटी चोकसे,डॉक्टर अरविंद चौकसे,रंजीत राय,सर्वेश राय,बाल कृष्णा राय,मानस जायसवाल,श्रीमती अनीता जायसवाल,श्रीमती संगीता जायसवाल,सुश्री वर्षा चोकसे,श्रीमती सीता चौकसे,श्रीमती विनीता चोकसे,श्रीमती वर्षा चौकसे,श्रीमती रेखा वालिया,श्रीमती खुशबू जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कल्चुरी समाज गाडरवारा

जरूरी खबरें