Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

मज्जू पहलवान और उक्कीन बाबा के दोनों बेटे उमरा शरीफ के लिए गरीबरथ ट्रेन से रवाना हुए

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद सैकड़ों कांग्रेसियों को नोटिस जारी

एक वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे हो रहा आयोजन, उमड़ रहे श्रद्धालु

अंतर्मन में झांकने से मिलेगा सुख : निर्यापक मुनि श्री समतासागर

5,859.66 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव : लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

Aditi News Team

Wed, Sep 23, 2026

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के ई ई का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला शव

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में जुटी

उमरिया - जिले में लोक निर्माण विभाग पी आई यू में पदस्थ कार्यपालन यंत्री दिलीप टेकाम का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया है, विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कल साहब ऑफिस आए थे लेकिन आज नहीं आए,बीती रात कमरे में गये और सुबह से शाम तक नहीं निकले 24 घंटे से कमरे से बाहर नहीं आने के बाद मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना जिसके बाद घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भिजवा दिया है और घर वालों का इंतजार कर रही है वहीं रात होने के कारण सारी कार्रवाई दिन में ही होगी l

कोतवाली टी आई मदन लाल मरावी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर में राजेश सिंह के माकान में किराये से रहते थे और माकान मालिक ने ही सूचना दिया कि आज दिन भर से ई ई साहब घर से नहीं निकले हैं तब दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो ई ई पीआईयू दिलीप सिंह टेकाम मृत अवस्था में मिले हैं उनके परिजनों को बालाघाट में सूचित कर दिया गया है, विभाग के लोगों के सामने शव पंचनामा कर घर को सील कर दिया गया है सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई करवाई जाएगी पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा उसके बाद वैसी कार्रवाई की जाएगी l

गौरतलब है कि इनके पहले ई ई पीआईयू के पद पर पदस्थ ए के कोरी की मृत्यु हार्ट अटैक से अचनक हुई थी और अब इनकी मौत ने विभाग को सकते में डाल दिया है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उमरिया पुलिस अधीक्षक

लोक निर्माण विभाग पी आई यू

जरूरी खबरें