Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

जीआरपी जांच में जुटी

नरसिंहपुर: प्लास्टिक पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री पर कब लगेगी लगाम : जिम्मेदारों की कार्रवाई पर उठे सवाल

Aditi News Team

Sun, Jul 5, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

नरसिंहपुर: प्लास्टिक पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री, कार्रवाई पर उठे सवाल

नरसिंहपुर। नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि कई दुकानों पर प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग और बिक्री जारी है, जबकि संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्लास्टिक पॉलीथिन न तो आसानी से नष्ट होती है और न ही गलती है। इसके कारण नालियां और नाले जाम होने के साथ-साथ शहर में गंदगी की समस्या बढ़ रही है। वहीं, आवारा पशु कचरे के साथ इन्हें खा लेते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है और कई बार उनकी असमय मृत्यु तक हो जाती है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या नगर पालिका प्रशासन प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा, या यह स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। कुछ नागरिकों ने यह भी मांग की है कि यदि अन्य नगर निकायों में कार्रवाई हो सकती है, तो नरसिंहपुर में भी नियमों का समान रूप से पालन कराया जाए।

उल्लेखनीय है कि गाडरवारा नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में नागरिकों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से मांग की है कि जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में भी विशेष अभियान चलाकर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे

जरूरी खबरें