Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

पुलिस ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार : नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

• अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु किया गया तीन विशेष टीमों का गठन।

• घटना को अंजाम देने वाला आरोपी तुलसीराम ठाकुर चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार।

• आरोपी द्वारा शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम।

• आरोपी के दो साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

दिनांक 31.03.2026 की सुबह थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मदनपुर के पास स्थित ग्राम बरेली में रोड किनारे बने एक मंदिर में स्थापित मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु विशेष टीमों का गठन: मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तत्काल तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया तथा मूर्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र में सघन जांच करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई एवं संभावित साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गयी।

शराब के नशे में दिया गया घटना को अंजाम: पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक की गई कार्यवाही के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मंदिर के पास रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए संबंधित व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम बरेली निवासी तुलसीराम ठाकुर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन किया गया था। शराब सेवन के पश्चात उसके दोनों साथी अपने-अपने घर चले गए, जबकि तुलसीराम ठाकुर मंदिर के पास ही सो गया। इसी दौरान नशे की हालत में तुलसीराम ठाकुर द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जाना पाया गया।

आरोपी को चंद घंटों में लिया गया अभिरक्षा में: पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपी तुलसीराम ठाकुर की तलाश की गई, जिसे ग्राम बरेली स्थित खेत से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसके खिलाफ धारा 298 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी के साथियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही: घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तुलसीराम ठाकुर के साथ घटना दिनांक को शराब का सेवन करने वाले अन्य दो साथियों कमलेश ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर के विरूद्ध भी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा, निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि जितेन्द्र राजपूत, शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय शाह, लालू भाई, आरक्षक नारायण एवं अमन की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी, तेन्दूखेडा, निरीक्षक किशोर वामनकर

जरूरी खबरें