Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवी संस्था की बैठक संपन्न : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

Aditi News Team

Mon, Sep 7, 2026

मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवी संस्था की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

गाडरवारा l विगत दिवस मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवी संस्था की प्रदेश स्तरीय बैठक श्री आचार्य राजमहल गाडरवारा में महंत बालकदास महाराज की उपस्थिति में संपन्न हुई l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, अध्यक्षता के रूप में तपन भौमिक जी मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं संस्था के प्रदेश संरक्षक सदस्य, विशिष्ट अतिथियों के रूप में नरेश पाठक पूर्व विधायक एवं प्रदेश संरक्षक सदस्य, रामकिशन पटेल पूर्व विधायक, श्रवण पटेल प्रदेश अध्यक्ष, भैया जी रावत प्रदेश महामंत्री, नरेंद्र सिंह चौहान जेत उपाध्यक्ष, ठाकुर धर्मपाल सिंह प्रदेश मंत्री एवं बैठक के सह प्रभारी, मोहरकांत पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, अजीत सिंह पटेल अध्यक्ष नरसिंहपुर, अशोक भार्गव महामंत्री नरसिंहपुर आदि उपस्थित रहे l बैठक की शुरुआत में मां नर्मदा की पूजा अर्चना के साथ कन्याओं की पूजन की गई l कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप मां नर्मदा की छायाचित्र भेंट किए गए l मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवी संस्था के प्रदेश महामंत्री भैया जी रावत ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संस्था के उद्देश्यों एवं बैठक के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर मां नर्मदा के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करना है l उन्होंने कहा कि हमारी संस्था आगामी समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में मां नर्मदा को बचाने हेतु कार्य करेगी तथा इस दिशा में हम सभी लोग आज मिलकर आगे बढ़ रहे हैं l उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संस्था को आगे बढ़ाने हेतु हमें आप सभी लोगों का सहयोग विशेष आवश्यक है आप सभी के सहयोग से ही हम मां नर्मदा के उत्थान हेतु कार्य कर सकेंगे l पूर्व विधायक एवं प्रदेश संरक्षक सदस्य नरेश पाठक ने भी सभी जनों को मिलजुल कर मां नर्मदा के उत्थान हेतु कार्य करने की अपील की l संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर मां नर्मदा को बचाने के लिए प्रयास करना है तथा माँ नर्मदा में विशेष साफ सफाई के अलावा विभिन्न जगहों से प्रवाहित होने वाले गंदे मल मूत्र को रोकने संबंधी प्रयास करना है l संस्था के प्रदेश संरक्षक सदस्य तपन भौमिक जी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का प्रयास रहे की सप्ताह में कम से कम एक दिन सभी जन उपस्थित होकर मां नर्मदा में विशेष साफ सफाई अभियान चलाने की शुरुआत करें l उन्होंने आगे कहा कि आज जगह-जगह मां नर्मदा का सीना चीर कर रेत का दोहन किया जा रहा है जिससे भविष्य के लिए हम सभी लोगों को संकट दिखाई दे रहा है इस कार्य का हम सभी लोगों को मिलकर पुरजोर विरोध करना है ताकि आने वाले समय में मां नर्मदा को हम जीवित रख सकें l अगर इसी तरह की लापरवाही होती रही तो वह दिन दूर नहीं होगा जब मां नर्मदा की हालत भी छोटी नदियों की तरह हो जाएगी l प्रत्येक नर्मदा भक्त को शपथ लेते हुए अपने क्षेत्र में नर्मदा को बचाने हेतु सतत प्रयास करना है तथा अन्य लोगों के मन में हमें जागरूकता भी पैदा करना है l कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी लोग भी संस्था के साथ मिलकर मां नर्मदा को बचाने हेतु सतत प्रयास करेंगे l इस पुनीत कार्य में हमारी सरकार के द्वारा हर संभव मदद की जाएगी तथा आगामी समय में प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के साथ आप सभी लोगों की बैठक संपन्न कराई जायेगी तथा उसमें जो भी निष्कर्ष निकलकर सामने आएंगे हम सभी लोग उनका पालन करते हुए मां नर्मदा के उत्थान हेतु कार्य करेंगे l जगह-जगह लोग मां नर्मदा को दूषित करने में लगे हुए हैं लोगों द्वारा अपने वाहनों को धोया जा रहा है, पन्नी डिस्पोजल कचरा आदि फेंका जा रहा है जिससे मां नर्मदा दूषित हो रही है l इन सभी कार्यों पर विराम लगाने हेतु लोगों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है ताकि मां नर्मदा साफ स्वच्छ बनी रहे l यह हमारा सौभाग्य है की हम मां नर्मदा की गोद में पैदा हुए हैं तो हमारा दायित्व भी बनता है कि हम उनको हमेशा कल कल बहती हुई देख सकें l मां नर्मदा में नहाना जरूरी नहीं है मां के दर्शन करने से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं अतः हम सभी लोग मिलकर ऐसे कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ी भी मां नर्मदा के प्रति अपनी सच्ची आस्था रख सकें l बैठक में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसजीवन यादव, प्रदेश मंत्री कमलेश सिंह परमार, जिला संरक्षक सदस्य बसंत जोशी, संस्था के जिला संरक्षक केदार सिंह राजपूत, भरत सिंह राजपूत, प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष भैया जी ठाकुर, सिरसिरी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय दीक्षित, अखिलेश राय अध्यक्ष नगर मंडल, महामंत्री दीपक दुबे, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मेहरा, कमल सिंह ठाकुर के अलावा बैठक में प्रदेश, जिला, तहसील कार्यकारणी सदस्य गणों सहित गाडरवारा तहसील के विभिन्न ग्रामों से एवम् नगर गाडरवारा के सभी वार्डो से वृहद संख्या में मां नर्मदा भक्त चरण सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी की सर्वसम्मति से सतीश पचौरी को तहसील अध्यक्ष गाडरवारा नियुक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित द्वारा किया गया l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

मां नर्मदा परमार्थ समाज सेवी संस्था

जरूरी खबरें