मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड चीचली, जिला नरसिंहपुर अंतर्गत : संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Aditi News Team
Sat, Aug 8, 2026
संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
गाडरवारा / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड चीचली, जिला नरसिंहपुर अंतर्गत आज दिनांक 7 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से संवाद योजना के तहत प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान हेतु विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन सूखाखेरी स्थित भीष्म कार्मेल स्कूल में किया गया।
बैठक में जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा, विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे, भीष्म कार्मेल स्कूल के संचालक श्री बृजराज कौरव तथा मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री लीलाधर कौरव मंचासीन रहे। बैठक में विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने प्रस्फुटन समितियों की सक्रियता एवं उपयोगिता की समीक्षा करते हुए नियमित बैठकों के आयोजन, संस्कार केंद्रों के संचालन, विवेकानंद केंद्रों की स्थापना, जन सूचना केंद्रों के संचालन तथा नवांकुर नर्सरी की स्थापना की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इसके साथ ही नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, तिरंगा अभियान (हर घर तिरंगा अभियान), रेवा सेवा समागम तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में प्रवेश की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 4 जुलाई से 12 अगस्त तक संचालित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों—एक पेड़ माँ के नाम अभियान, नशा मुक्ति शपथ, स्वच्छता शपथ, प्रेरक उद्बोधन, स्वैच्छिक भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान तथा संस्कार केंद्रों की संगोष्ठियों—की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी गतिविधियों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं समन्वित रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के समापन अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। बैठक सह प्रशिक्षण की प्रस्तावना विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे द्वारा प्रस्तुत की गई तथा कार्यक्रम का संचालन सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता कुमारी ईशा राजपूत ने किया। अंत में विद्यालय के संचालक श्री बृजराज कौरव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा विकासखंड समन्वयक स्मिता दाण्डे नवाकुर संस्था माही सामाजिक संस्था से संतोष चौरसिया ग्रीष्म कार्मल स्कूल से बृजेश कोरव कुलदीप कौरव हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा रामकृष्ण राजपूत ग्राम विकास समिति से नीरू राजपूत परामर्शदाता अभिषेक कौरव ईशा राजपूत राधा कीर राकेश पाल साहित्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड चीचली