Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

रिंगस (राजस्थान) के बाद गाडरवारा के झांझनखेड़ा में भी बरस रही 'हारे के सहारे' की कृपा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय एवं अनिल मिश्रा ने दिया स्तीफा

"एक पेड़ राम जी के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया : राम नाम संग्रहालय समिति द्वारा प्रकृति बचाओ का संदेश देते हुए रुद्राक्ष और सिंदूर के पौधे लगाए गए

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

"एक पेड़ राम जी के नाम” अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम नाम संग्रहालय समिति द्वारा प्रकृति बचाओ का संदेश देते हुए रुद्राक्ष और सिंदूर के पौधे लगाए गए।

गाडरवारा में रामनवमी के पर्व पर राम नाम संग्रहालय समिति ने भगवान श्रीराम जी की पूजा-अर्चना के बाद “एक पेड़ राम जी के नाम” अभियान चलाकर सिंदूर एवं रुद्राक्ष के पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष वैशाली राय सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और इस अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही।

राम नाम संग्रहालय समिति समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार अनुकरणीय कार्य कर रही है।समिति द्वारा दुर्गा उत्सव समितियों का सम्मान, चिड़ियों के लिए घोसले और दाना-पानी की व्यवस्था तथा हर शनिवार शनि देव मंदिर में सवा क्विंटल खिचड़ी वितरण जैसे सेवा कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राम नाम संग्रहालय समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें