Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ढाई हाइवा रेत जप्त. : मोटर पंप लगाकर नदी से निकाली गई थी रेत , नौका और मोटर पंप को भी किया जप्त.

Aditi News Team

Sat, Jun 6, 2026

राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ढाई हाइवा रेत जप्त.

मोटर पंप लगाकर नदी से निकाली गई थी रेत .

नौका और मोटर पंप को भी किया जप्त.

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार की शाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चरगवां वृत्त के ग्राम धरतीकछार में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही कर नर्मदा नदी से निकाली गई लगभग ढाई हाइवा रेत जप्त की।

कार्यवाही के दौरान मौके पर नदी से रेत निकालने में प्रयुक्त नौका एवं मोटर पंप को भी जप्त कर लिया गया तथा रेत निकालने के लिए पाइप एवं ड्रम से बनाये गये प्लेटफार्म को नष्ट कर दिया गया।

कार्यवाही करने गये राजस्व विभाग और पुलिस के संयुक्त दल में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार चरगवां सुरेश कुमार सोनी, हल्का पटवारी रवि विश्वकर्मा एवं एएसआई मनोज बसेडिया

शामिल थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जरूरी खबरें