Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

वर्तमान में 1 जून से 15 जून तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है

जल संरक्षण समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कलेक्ट्रेट परिसर में जल संवाद कार्यशाला सम्पन्न

मानव सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने दी जिम्मेदारी

बैठक में 50 वर्ष से अधिक समय से वकालत व्यवसाय में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया

जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश की बैठक आयोजित की गई : बैठक में 50 वर्ष से अधिक समय से वकालत व्यवसाय में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया

Aditi News Team

Sun, Jun 7, 2026

दिनांक 06 जून 2026 को कुंडलपुर जी, जिला दमोह, संभाग सागर (मध्य प्रदेश) में जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के अधिवक्ताओं को एक मंच पर संगठित करना, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभवों से नवीन अधिवक्ताओं को लाभान्वित करना तथा संगठन की भावी कार्ययोजना निर्धारित करना था।

कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक समय से वकालत व्यवसाय में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही, संगठन के संभाग स्तर पर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न पदों पर नामों की घोषणा की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से उपस्थित अधिवक्ताओं का परिचय कराया गया तथा संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि जैन समाज के अधिवक्ताओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर उन्हें संगठित किया जाएगा, जिससे वे वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अपने व्यवसायिक दायित्वों का निर्वहन वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अधिक प्रभावी एवं सुचारु रूप से कर सकें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता *वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रकाश चंद जैन (खंडवा)* द्वारा की गई। मंचासीन अतिथियों में *श्री चंद्र कुमार सराफ (अध्यक्ष), श्री आर.के. जैन (महामंत्री), श्री यू.सी. जैन (सदस्य, कुंडलपुर जी समिति), श्री सौरव जैन कोठिया (व्यवस्था आयुक्त, सहकारी समिति, दमोह), श्री मुकेश जैन (जी.पी., दमोह), श्री दीपक भंडारी (जी.पी., सागर), मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, मुख्यपीठ जबलपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री धन्य कुमार जैन, जबलपुर जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन, जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री बसंत कुमार जैन (भोपाल), सचिव श्री अनिल कुमार जैन (शहडोल), संयुक्त अध्यक्ष श्री मनोज जैन (उज्जैन) तथा संयुक्त सचिव श्री रजनीश जैन (जबलपुर)* प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में *अधिवक्ता श्री अंकित जैन (सागर), श्री आकाश जैन (दमोह) एवं श्री संस्कार जैन (हटा)* की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन *अधिवक्ता श्री अमित कुमार जैन, इंदौर* द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत *दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण, मंगलाचरण एवं सामूहिक भोज* का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने संगठन की एकता एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जैन अधिवक्ता एसोसिएशन मध्य प्रदेश

जरूरी खबरें