Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 18 पीतल की मूर्तियां चोरी, : क्षेत्र में सनसनी,डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच जारी

Aditi News Team

Wed, Jul 22, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 18 पीतल की मूर्तियां चोरी, क्षेत्र में सनसनी

डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच जारी

करेली। करेली क्षेत्र के ग्राम सगोरिया स्थित प्राचीन श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए भगवान की 18 पीतल की मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना के बाद जैन समाज सहित पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। अज्ञात बदमाश मंदिर में प्रवेश कर भगवान की 14 छोटी एवं 4 बड़ी पीतल की मूर्तियां अपने साथ ले गए। चोरी हुई मूर्तियों में भगवान पार्श्वनाथ, भगवान शांतिनाथ, भगवान पद्मप्रभु एवं भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमाएं शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मनोज गुप्ता एवं करेली थाना प्रभारी (नगर निरीक्षक) रत्नाकर हिग्वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।पुलिस द्वारा मंदिर परिसर, आसपास के रास्तों तथा संभावित भागने के मार्गों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।जैन समाज के लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शीघ्र खुलासे और चोरी हुई मूर्तियों की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। समाजजनों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस प्रकार के अपराध से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें