Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

गाडरवारा शनि जयंती पर शनि मंदिरो में लगा भक्तों का ताँता : गाडरवारा के बोदरी नाका स्थित शनि मंदिर मे शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

शनि जयंती पर शनि मंदिरो में लगा भक्तों का ताँता

गाडरवारा। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर गाडरवारा के बोदरी नाका स्थित शनि मंदिर मे शनि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। शनिवार को सुबह से ही शनि मंदिर मे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी जो देर रात तक जारी रही। शनि भक्तों ने मंदिऱ में भगवान शनिदेव के दर्शन कर तेलाभिषेक, पूजन, हवन एवं आरती आदि धार्मिक अनुष्ठान किये । इसके अलावा दोपहर को कन्या भोज से भंडारे का सिलसिला प्रारम्भ होकर देर रात तक चला। मंदिर परिसर में झूले पऱ भगवान शनिदेव की मूर्ति के भी भक्तों ने दर्शन किये। उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ अमावस्या और शनिवार का यह दुर्लभ संयोग अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैया के कष्टों में राहत मिलती है तथा जीवन में सुख, शांति और न्याय की प्राप्ति होती है। शनि मंदिऱ में देर रात तक शनि भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने शनिदेव के दर्शन कर एवं प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा बोदरी नाका शनि मंदिर

जरूरी खबरें