5 सटोरिये सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़े गये : सट्टा खिलाने वाला आरोपी शेखर सोनकर पकड़ा गया,सटोरियों से नगदी 31 हजार 640 रू. व सट्टा पट्टी, सट्टा पट्टी रसीद बुक, जप्त
Aditi News Team
Thu, Mar 12, 2026
क्राईम ब्रांच एवं थाना केण्ट, थाना सिविल लाईन, थाना बेलबाग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
कुख्यात सटोरिया रीतेश चौकसे उर्फ चूना सहित 5 सटोरिये सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़े गये एवं सट्टा खिलाने वाला आरोपी शेखर सोनकर पकड़ा गया, सटोरियों से नगदी 31 हजार 640 रूपये एवं सट्टा पट्टी, सट्टा पट्टी रसीद बुक, केलकुलेटर आदि जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना केण्ट, थाना बेलबाग थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीमों द्वारा 5 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडा गया तथा सट्टा खिलाने वाला 1 सटोरिये को पकड़ते हुये 31 हजार 640 रूपये एवं सट्टा पट्टी, सट्टा पट्टी रसीद बुक केल कुलेक्टर आदि जप्त किये गये है।
1- थाना प्रभारी केण्ट श्री पुष्पेन्द्र पटले ने बताया दिनंाक 11-03-26 को थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को भ्रमण के दौरान गली नम्बर 16 सदर में रीतेश चौकसे अपने घर के बाहर कागज में कुछ लिखते दिखा जो पुलिस को देखकर कागज को फाड़ा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम रीतेश उर्फ चूना चौकसे उम्र 36 वर्ष निवासी गली नम्बर 16 सदर केण्ट बताया, तलाशी लेने पर रीतेश चौकसे के कब्जे से 2 ंसट्टा पट्टी, 1 पैन तथा तथा आरोपी द्वारा पुलिल को देखकर फाड़ी हुयी सट्टा पट्टी के 14 टुकड़े एवं नगदी 13 हजार 510 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया रीतेश उर्फ चूना चौकसे पुराना सटोरिया है जिसके विरूद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा सट्टा एक्ट सहित पूर्व से 39 अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिया को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत, विनय सिंह थाना केण्ट के प्रधान आरक्षक जयंत नामदेव, आरक्षक रामसिंहकी सराहनीय भूमिका रही।
2- थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनंाक 11-3-26 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया पानी की टंकी के पास पुरानी कलारी के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रंाच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित सोनकर पिता चंद्रशेखर सोनकर उम्र 19 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग बताया, तलाशी लेने पर सट्टा पट्टी की रसीद बुक जिसमें सट्टा का हिसाब लिखा हुआ है तथा नगदी 7 हजार 100 रूपये रखे मिला, आरोपी से उक्त सट्टा पट्टी के संबंध में पूछने पर शेखर सोनकर पिता परसराम सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला के कहने पर सट्टा पट्टी लिखना बताया जिसके एवज में शेखर सोनकर द्वारा 300 रूपये दिहाड़ी देना बताया, आरोपी रोहित सोनकर के कब्जे से सट्टा पट्टी रसीद बुक, नगदी 7 हजार 100 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट तथा 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।
दौरान पतासाजी के भानतलैया से आरोपी शेखर सोनकर पिता परसराम सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी की तलाश कर पकड़ा गया जिसने रोहित सोनकर से सट्टा पट्टी लिखवाना स्वीकार किया।
उल्लेखनीय भूमिका पकड़ा गया आरोपी शेखर सोनकर अपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से मारपीट एवं आबकारी एक्ट सहित कुल 16 अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक आशुतोष, जयप्रकाश तिवारी तथा थाना बेलबाग के प्रधान आरक्षक अतुल राजवैध, सुरेश मिश्रा, आरक्षक अभिमन्यू, अखिलेश पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।
3- थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री अनूप नामदेव ने बताया कि दिनंाक 11-3-26 को क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पावर हाउस इंदिरा मार्केट में एक व्यक्ति अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई पावर हाउस इंदिरा मार्केट में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते दिखा जिसे घेराबंदी कर घर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम निखिल सोनकर पिता राजकमल सोनकर उम्र 36 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला घमापुर बताया, तलाशी लेने पर 3 नग सट्टा पट्टी के बंडल, पेन, स्टेपल, 1 केलकुलेटर, नगदी 9 हजार 30 रूपये जप्त किये गये।
इसी प्रकार इंदिरा मार्केट में मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये सट्टा पट्टी लिखते हुये आरोपी कमलेश सेन उम्र 45 वर्ष निवासी शुक्ला होटल के पास घमापुर को रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके कब्जे सट्टा पट्टी एवं नगदी 870 रूपये जप्त किये गये।
इसी प्रकार इंदिरा मार्केट में मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुये सट्टा पट्टी लिखते हुये आरोपी अशोक कलार उम्र 34 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास गोरखपुर को रंगे हाथ पकड़ा गया जिसके कब्जे सट्टा पट्टी एवं नगदी 1 हजार 130 रूपये जप्त किये गये।
तीनों सटोरियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- सटोरियों को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, आरक्षक प्रीतम तथा सिविल लाईन के प्रधान आरक्षक सदन दीक्षित, आरक्षक मनीष कुमार, अजीत यादव, सैनिक प्रदीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय