Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लगभग ₹7.20 लाख कीमत की स्मैक एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जप्त।

क्षेत्र में सनसनी,डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच जारी

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने हिमांशु सोनी को डिप्टी कलेक्टर पद का ज्वाइनिंग लेटर प्रदान

गोवंश की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान हेतु 27 जुलाई 26 को भारत के 790 जिलों से सौंपे जाएंगे प्रार्थना पत्र

1750 करोड़ की परियोजना पर EOW का शिकंजा, CAG रिपोर्ट में 100 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के संकेत

गाडरवारा पुलिस ने 72 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार : लगभग ₹7.20 लाख कीमत की स्मैक एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जप्त।

Aditi News Team

Wed, Jul 22, 2026

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान एवं OPERATION EAGLE CLAW के तहत नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

• थाना गाडरवारा अंतर्गत पुलिस ने 72 ग्राम स्मैक के साथ 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।

• लगभग ₹7.20 लाख कीमत की स्मैक एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जप्त।

• दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में किया गया पेश।

एक ओर जन-जागरूकता, दूसरी ओर नशे के कारोबारियों पर लगातार सख्त प्रहार—यही है नरसिंहपुर पुलिस की दोहरी रणनीति।

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस एक ओर जिलेभर में जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” के माध्यम से नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों एवं पैडलर्स पर लगातार कठोर प्रहार कर रही है। नरसिंहपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के प्रति जागरूकता और नशा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही - दोनों साथ-साथ रहेगी।

इसी क्रम में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में कार्याही करते हुए दिनांक 18 जुलाई 2026 एवं 21 जुलाई 2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹7,20,000) तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :

• नरेश रजक पिता मुन्नालाल रजक, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम धनौरा, थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर।

• पुरुषोत्तम राजपूत पिता गनेश सिंह राजपूत, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम खमरिया, थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर।

जप्ती :

• 72 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹7,20,000)

• घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन

वैधानिक कार्यवाही :

दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय भूमिका :

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, महेन्द्र बावरिया, विश्वजीत ठाकुर, आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव, यश मेहरा, आदर्श पाठक, देवेन्द्र सोनवंशी एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

नरसिंहपुर पुलिस की अपील

"नशे से दूरी है ज़रूरी" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाने का जनआंदोलन है। युवाओं का भविष्य बचाने के लिए नरसिंहपुर पुलिस जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई—दोनों मोर्चों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन के लिए प्रेरित करता है, तो उसकी सूचना तत्काल नारकोटिक्स हेल्पलाइन 7701052700 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें