कट्टा अडाकर एक्सिस छीनने वाले तीनो लुटेरे गिरफ्तार : छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त
Aditi News Team
Tue, Jul 21, 2026
थाना घमापुर पुलिस की कार्यवाही
कट्टा अडाकर एक्सिस छीनने वाले तीनो लुटेरे गिरफ्तार
छीनी हुई एक्सिस, घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
1-सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली बाजार थाना हनुमानताल
2-साहित सेन, पिता विष्णु सेन उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माई गंगाराम का बाड़ा थाना घमापुर
3-राज सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला घमापुर चौक थाना बेलबाग
थाना घमापुर में दिनंाक 18-7-26 की दोपहर में धर्मपाल सिंह राजपूत उम्र 56 वर्ष निवासी समदड़िया ग्रीन सिटी माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता है आज सुबह लगभग 9-30 बजे से 9-45 बजे करिया पाथर मरघटाई खारी विसर्जन कार्यक्रम में आया था जैसे ही काली मंदिर मरघटाई के पास पहॅुचा तभी सामने से काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में 3 लड़कों ने उसे घेर लिया एक लड़के ने देशी कट्टा निकालकर उसे अड़ा दिया तथा अन्य लड़कों ने उससे छीना झपटी किये तथा एक लड़का उसकी स्कूटी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2684 छीनकर भाग गया जो नीले रंग की शर्ट व काला पेंट पहना था, दोनों लड़के अपनी मोटर सायकल पल्सर लेकर वहंा से भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 309(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चिन्हत करते हुये मुखबिर की सूचना पर राम मंदिर के पास स्थित मैदान मे दबिश देते हुये पल्सर मोटर सायकिल लिये खडे 2 युवकों को पकड़ा जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम साहित सेन, पिता विष्णु सेन उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माई गंगाराम का बाड़ा थाना घमापुर एवं राज सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला घमापुर चौक थाना बेलबाग बताये जिन्हें थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने अपने साथी सम्मान रैकवार के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार करते हुये साहिल की मोटर सायकिल से घटना कर भाग जाना तथा छीनी हुई एक्सिस सम्मान रैकवार के पास होना बताया। सम्मान रैकवार की तलाश की जो घर पर नहीं मिला।
दिनांक 20-7-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टेस्टिंग रोड़ जवाहर स्कूल के पीछे ग्राउण्ड में एक युवक देशी कट्टा खोसे कोई वारदात करने की फिराक में खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी मछली बाजार हनुमानताल बताया, तलाशी लेने पर कमर में देशी कटटा खोंसे तथा दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला, आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी सम्मान रैकवार के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। सम्मान रैकवार ने पूछताछ पर अपने साथी साहिल एवं राज सोनकर के साथ मिलकर एक्सिस छीनना स्वीकार करते हुये छीनी हुई एक्सिस को टेस्टिंग रोड स्थित खण्डर भवन मे छिपाकर रखना बताया।
आरोपी साहिल सेन से घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल एमपी 20 एक्स सी 4743 एवं सम्मान रैकवार की निशादेही पर छीनी हुई एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेडबी 2684 जप्त करते हुये तीनों आरोपी को थाना घमापुर के अपराध क्रमांक 477/26 धारा 309(1), 3(5) बीएनएस मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी सम्मान रैकवार आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से लूट, अवैध वसूली, मारपीट, चोरी, 5 विस्फोटक अधिनियम व आर्म्स एक्ट आदि के 21 अपराध पंजीबद्ध हैं। इसी प्रकार सहिल सेन के विरूद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट के 3 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- एक्सिस छीनने वाले लुटेरों को पकडने मे थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे के नेतृत्व मे उप निरीक्षक प्रेम लाल भवेदी, सहायक उप निरीक्षक घासीराम उइके, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, रविन्द्र सोनी, आरक्षक ब्रजेश, सेतुप्रिय, कृष्णा तिवारी, हरिओम रजावत, त्रिलोक पारधी की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय