Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

गाडरवारा कलचुरी समाज ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन : खेत आगजनी पीड़ित परिवारजनों के पास पहुंचा समाज,हर संभव मदद का दिया अवश्वासन

Aditi News Team

Wed, Apr 8, 2026

जिला कलचुरी समाज ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खेत आगजनी पीड़ित परिवारजनों के पास पहुंचा समाज,हर संभव मदद का दिया अवश्वासन

गाडरवारा। विगत दिवस गाडरवारा तहसील के अंतर्गत पनागर में कलचुरी समाज के परिवारों के ऊपर अपार दुखो का पहाड़ टूट गया है, उनकी लगभग 100 एकड़ गेहूं की फसल आग में जल गईं है कुछ परिवारों को बहुत बुरी स्थिति से जूझना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में जिला कलचुरी कलार समाज द्वारा पीड़ित परिवारों के समर्थन में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सहायता राशि प्रदान किए जाने की अपील की। इस खेत आगजनी में समाज के आजाद चौकसे,राहुल चौकसे,उमाशंकर चौकसे, मनीश चौकसे,रामदयाल चौकसे,रमाकांत चौकसे इत्यादि को भारी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज चौकसे, जिला संयोजक किशोर राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने पीड़ित परिवारजनों के घर पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही ग्राम के स्वर्गीय हल्केवीर जी चौकसे जी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रविशेखर जायसवाल,महासचिव नरेंद्र राय,जिलाध्यक्ष युवा इकाई आशीष राय,गाडरवारा अध्यक्ष मनीष जायसवाल,तेंदूखेड़ा से पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश राय,रीतेश राय,राकेश जायसवाल,रूपेश राय,प्रमोद चौकसे,कैलाश राय,अखिलेश राय,रजनीश राय महेश राय पुरुषोत्तम राय सहित ग्राम पनागर से अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलचुरी समाज

जरूरी खबरें