Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

ब्रह्मा कुमारी द्वारा बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा द्वारा सभी बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों को मनोरंजक,

Aditi News Team

Tue, May 5, 2026

ब्रह्मा कुमारी द्वारा बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन

गाडरवारा । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा द्वारा सभी बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों को मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और संस्कारवान बनाने हेतु विशेष समर कैम्प का आयोजन किया गया है जो 14 मई 2026 दिन गुरुवार तक लक्ष्मी टाउनशिप, गाडरवारा में चलेगा । प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11बजे तक आयोजित होगा , शिविर में विशेष रूप से राजयोग मेडिटेशन द्वारा एकाग्रता बढ़ाना,.नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा,वैल्यू बेस्ड गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियाँ, ड्राइंग / स्पीच / डांस / क्विज़ प्रतियोगिताएँ,सकारात्मक सोच एवं तनाव मुक्त रहने के उपाय,रोचक कहानियाँ, गीत एवं प्रेरणादायक गतिविधियाँ दैनिक टेस्ट / पेपर गतिविधियाँ,प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह शिविर बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, अच्छे संस्कार एवं रचनात्मकता विकसित करने का सुनहरा अवसर है।

अतः अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को इस शिविर में भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा में

जरूरी खबरें