थाना रांझी अंतर्गत हुई नकबजनी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार : चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी, पेचकस, रॉड जप्त
Aditi News Team
Thu, May 21, 2026
थाना रांझी अंतर्गत हुई नकबजनी का खुलासा, शातिर नकबजन गिरफ्तार
चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी, पेचकस, रॉड जप्त
*अपराध जिसमे गिरफ्तारी की गई* - अपराध क्र. 330/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* - 1. आदित्य यादव उर्फ गुंडी पिता शंकर लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सिंधी कैंप वार्ड नं. 1 कब्रिस्तान के पास थाना हनुमानताल
*जप्ती-* सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कान की बाली, 01 हार, 01 चैन, 02 मंगलसूत्र, 01 नग नथ, 01 अंगूठी, चांदी की 04 जोड़ी पायल, 01 करधन, 01 चैन, बिछिया 10 नग, 01 कटोरी, 01 छोटी चम्मच, घटना में प्रयुक्त 01 पेचकस एवं 01 लोहे की रॉड एवं एक बिना नंबर की प्लेजर स्कूटी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्ग दर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा नकबजन को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त किये गये है।
थाना रांझी में दिनांक 07.05.2026 को सुमित कुमार गुप्ता उम्र 32 साल निवासी जेडीए आफिस के पीछे रक्षा नगर कालोनी बडा पत्थऱ थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 06.05.2026 को सिवनी छपारा से वापस घर आया तो देखा कि छत के उपर के टावर से कोई अज्ञात चोर कमरे का ताला तोडकर कमरे में अंदर घुसकर आलमारी का ताला तोडकर अलमारी में रखा सोने का 01 मंगलसूत्र एक तोला, गले का हार 15 ग्राम, 02 जेंटस व 03 लेडिज अंगूठी वजन करीब 11 ग्राम, सोने की गले की चैन 10 ग्राम, सोने की कान की झुमकी कुल बजनी व कनछडी बजनी कुल 09 ग्राम ,सोने की बचकानी 1 ग्राम ,सोने के बच्ची की बाली 1 ग्राम ,चांदी की 07 जोडी बचकाना व बडो की पायल कुल 450 ग्राम ,01 पीस कर्धन व 01 जोडी बाजूबंध कुल बजनी 200 ग्राम उक्त सभी सामान उपयोग किया हुआ तथा नगद रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 330/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आदित्य यादव उर्फ गुंडी पिता शंकर लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी सिंधी कैंप वार्ड नं. 1 कब्रिस्तान के पास थाना हनुमानताल को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई । पूछताछ आदित्य यादव ने चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवर बगिया टोला में एक टूटे हुये खण्डहर में छुपाना बताया आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये सोने की एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कान की बाली, 01 नग हार, 01 चैन, 02 मंगलसूत्र, 01 नग नथ, 01 अंगूठी, चांदी की 04 जोड़ी पायल, 01 करधन, 01 चैन, बिछिया 10 नग, 01 कटोरी, 01 छोटी चम्मच, तथा घटना में प्रयुक्त 01 पेचकस एवं 01 लोहे की रॉड एवं एक बिना नंबर की प्लेजर स्कूटी जप्त आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी आदित्य यादव उर्फ गुंडी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से 15 अपराध पंजीबद्ध है, जो नशे की आपूर्ति हेतु चोरी जैसे अपराध घटित करता है ।
उल्लेखनीय भूमिका - शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश कुमार गोल्हानी, उप निरीक्षक आभा दुबे, सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, चंद्रभान सिंह, आरक्षक अभिषेक मिश्रा, मनीष पटेल सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)