Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

सोने चांदी के जेवर चुराने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार : चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Thu, May 21, 2026

सोने चांदी के जेवर चुराने वाला आरोपी भाई गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना चरगवॉ की टीम द्वारा भाई के घर मे चोरी करने वाले आरोपी भाई को गिरफतार कर चुराये हुये जेवर एवं नगदी रूपये जप्त किये गये है।

थाना चरगवां में दिनांक 18/05/2026 को मोहित झारिया उम्र 25 साल निवासी कोटावारी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके घर से दिनांक 18/05/26 की रात्रि में पेटी में रखे सोने की पांचाली छोटी बडी 03 नग, मंगलसूत्र बडा व छोटा 02 नग, चांदी का एक करधन, पायल 02 जोड, खुसना 01 नग, बिछिया 08 जोड, एक जोड चूडा, बच्चो के चांदी के चूडा 03 जोड एवं नगदी करीब 74,000 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 160/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना लिया गया।

अज्ञात आरोपी के सम्बंध में पतासाजी के दौरान पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि भाई मोहन मेहरा चाचा के घर शादी समारोह मे आया था जो रात में अपने घर वापस तिलवारा चला गया है।

सन्देही मोहन मेहरा निवासी कोटावारी हाल नारायणपुर थाना तिलवारा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिसने चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये रूपयों मे से 600 रूपये खर्च कर देना तथा शेष बचे हुये रूपये एवं चुराये हुये जेवरों को खोखा रोड नहर के पास स्थित पुलिया के नीचे छिपाकर रखना बताया।

आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये सोने की पांचाली छोटी बडी 03 नग, मंगलसूत्र बडा व छोटा 02 नग, चांदी का एक करधन, पायल 02 जोड, खुसना 01 नग, बिछिया 08 जोड, एक जोड चूडा, बच्चो के चांदी के चूडा 03 जोड एवं नगदी करीब 73 हजार 400 रूपये जप्त करते हुये आरोपी मोहन मेहरा उम्र 30 साल निवासी कोटावारी थाना चरगवां हाल ग्राम नरायाणपुर थाना तिलवारा को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को गिरफ्तार कर चुराये हुये नगदी रूपये एवं जेवर जप्त करने में उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी सहायक उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पटैल, प्रधान आरक्षक ओंकार पाठक, आरक्षक बसंत मेहरा, संदीप कौरव, रामकुमार कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय

जरूरी खबरें