Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

नरसिंहपुर पुलिस ने निकाली जनजागरूकता मोटरसाइकिल रैली : पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Aditi News Team

Tue, Sep 29, 2026

नशा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की जनजागरूकता मोटरसाइकिल रैली

• पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

• लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रैली में लिया भाग।

• रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभाव एवं अवैध नशे के कारोबार के प्रति किया जागरूक।

• साइबर ठगी से बचाव के लिए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने की दी समझाइश।

• अनजान लिंक, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध मैसेज से सावधान रहने का दिया संदेश।

• नशे एवं साइबर अपराध की रोकथाम में आमजन की सहभागिता का किया आह्वान।

• नरसिंहपुर पुलिस का संदेश—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभाव एवं बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर नगरीय क्षेत्र में जनजागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने का संदेश दिया गया।

रैली को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मोटरसाइकिलों के साथ रैली में सहभागिता की।

रैली के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को नशीले पदार्थों के सेवन एवं अवैध नशे के कारोबार से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचने के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध साइबर गतिविधि या ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

*रैली के माध्यम से दिए गए प्रमुख संदेश :*

• नशे से दूर रहें, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।

• अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की जानकारी पुलिस को दें।

• साइबर ठगी से बचने के लिए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें।

• अनजान लिंक एवं संदिग्ध कॉल/मैसेज से सावधान रहें।

• साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

• लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल रैली में सहभागिता की।

*नरसिंहपुर पुलिस का संदेश :*

नशे के विरुद्ध जागरूकता और साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता—सुरक्षित समाज की जिम्मेदारी हम सभी की है।”

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें