Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

गाडरवारा में आज 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र : स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

Aditi News Team

Sat, Apr 25, 2026

गौ माता के सम्मान में गौ भक्त मैदान में

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत आपको अवगत होवे कि पूरे भारत वर्ष की भांति गाडरवारा में भी गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए 27 अप्रैल 2026 को आप हम सभी के द्वारा एसडीएम महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री महोदय,महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सोपा जा रहा है।

गौ सम्मान आव्हान अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं,गौ माता की सेवा हो सुरक्षा हो और गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले।

इसी तारतम्य में गाडरवारा में भी 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे पानी की टंकी के पास गायत्री मंदिर में हम सभी एकत्र होकर 11.00 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपने जाएंगे।

नगर की सभी समाज सेवी संस्थाओं से,सभी गणमान्य नागरिकों से, सभी मातृ से, सभी युवाओ से, सभी दलों के कार्य कर्ताओं से विनम्र आग्रह है कि गौ माता के लिए इस पुनीत कार्य में आप भी सम्मिलित होकर गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने वाले प्रार्थना पत्र सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता निभाए।

जय गौ माता 🙏🏻

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ सम्मान आव्हान अभियान गाडरवारा

जरूरी खबरें