Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित : नवीन सत्र 2026-2027 के लिए रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय सुरभि पैलेस होटल में इस वर्ष के नवीन सत्र 2026-2027 के लिए रोटरी क्लब गाडरवारा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के नये पदाधिकारियों अध्यक्ष शरद मौलासरिया, सचिव संजय गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष शुभम राजपूत क़ो शपथ अधिकारी रोटेरियन एस आर मिश्रा द्वारा शपथ दिलाई गई एवं उनका बैच लगाकर सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश पूजन से शुरू हुए इस आयोजन में रोटरी क्लब की गतिविधियो में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले सहयोगियो का सम्मान क्लब के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में डाक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर क्लब में शामिल डाक्टर्स एवं सीए सदस्यों क़ो भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक मधुसूदन पटैल एवं कंछेदी धानक क़ो क्लब में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उदबोधन के क्रम में सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने स्वागत भाषण देते हुए उनके कार्यकाल में आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियो का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला। क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर मिनेन्द्र डागा ने अपने उदबोधन में रोटरी क्लब के इतिहास एवं अवधारणा से जुडी जानकारी देते हुए क्लब के सहयोगी सदस्यों की प्रशंसा की एवं कहा कि प्रत्येक सदस्य के सहयोग से ही क्लब की गतिविधियो का बेहतर ढंग से संचालन हो पाता है। क्लब के नवागत अध्यक्ष शरद मौलासरिया ने अपने उदबोधन में अपनी आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया एवं कहा कि क्लब के हर सदस्य का सहयोग मुझे मिलेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप भूरिया एडिशनल एस.पी. नरसिंहपुर ने उपस्थित न होने के बावजूद मोबाइल से उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव मनोज वशा ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम से प्रीति दीदी,असिस्टेंट गवर्नर अशोक राजपूत सहित रोटरी क्लब के सदस्यों एवं समाजसेवी संगठनों की उपस्थिति रहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रोटरी क्लब गाडरवारा

जरूरी खबरें