Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

मूंग खरीदी केंद्र पहुंचीं कलेक्टर, उपार्जन व्यवस्था का किया निरीक्षण : किसानों से की बातचीत, समक्ष में करवाई तुलाई

Aditi News Team

Wed, Jul 29, 2026

मूंग खरीदी केंद्र पहुंचीं कलेक्टर, उपार्जन व्यवस्था का किया निरीक्षण

किसानों से की बातचीत, समक्ष में करवाई तुलाई

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को रमपुरा स्थित अमलतास वेयर हाउस पहुंचकर संचालित मूंग उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए किसानों से चर्चा की तथा उपार्जन प्रक्रिया, बुकिंग स्लॉट और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों द्वारा लाई गई मूंग की समक्ष में तुलाई करवाई और पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने उपार्जन के बाद सुरक्षित रखे गए मूंग के सैंपलों का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता संबंधी मानकों की जांच की। साथ ही किसानों से स्लॉट बुकिंग, उपार्जन की प्रक्रिया तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने मौके पर मौजूद सर्वेयर एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुरूप मूंग की ही खरीदी की जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में नॉन एफएक्यू मूंग का उपार्जन न किया जाए तथा गुणवत्ता परीक्षण में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को स्लॉट बुकिंग से लेकर तुलाई एवं उपार्जन तक किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित की जाएं, ताकि किसानों को उपार्जन प्रक्रिया का लाभ सहजता से मिल सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें