Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

स्वैच्छिकता-पर्व के तहत "एक पेड़ हमारे नाम" : अभियान में 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

Aditi News Team

Fri, Jul 24, 2026

स्वैच्छिकता-पर्व के तहत "एक पेड़ हमारे नाम" अभियान में 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

गाडरवारा । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, तत्वावधान में स्वैच्छिकता-पर्व के अंतर्गत "एक पेड़ माँ नाम" अभियान के तहत नवांकुर संस्था माही समाज संस्था के द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आम, जामुन, अमरूद, कटहल, नींबू एवं आंवला सहित विभिन्न फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री जय नारायण शर्मा जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि वर्षा ऋतु के आगामी तीन माह में विकासखंड चीचली में 15 हजार पौधों का रोपण ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं के माध्यम से किया जाएगा।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्रीमती स्मिता दांडे सहित विकासखंड की नवांकुर संस्था चीचली से संतोष चौरसिया हरदौल जन सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत रामेश्वर वर्मा भीष्म शिक्षण संस्था से बृजेश कौरव कुलदीप कौरव ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से नीरू राजपूत परामर्शदाता अभिषेक कौरव राधा कीर राकेश पाल एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एक पेड़ माँ नाम

गाडरवारा ,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद,

जरूरी खबरें