Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, संगठनों के प्रतिनिधियों व नागरिकों का किया सम्मान

पत्रकार फाउंडेशन नरसिंहपुर मप्र ने मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के विशेष सहयोग से उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में लामबंद हुए शिक्षक

गुंजारी संगम बना आस्था, श्रम और संकल्प का जीवंत प्रतीक

नरसिंहपुर में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर को किया संबोधित

गाडरवारा में शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न : शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में लामबंद हुए शिक्षक

Aditi News Team

Sun, Apr 5, 2026

शिक्षक संयुक्त मोर्चा गाडरवारा की बैठक संपन्न: शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में लामबंद हुए शिक्षक

गाडरवारा - शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में प्रांत स्तर पर गठित संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रविवार को स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में तहसील के सभी अध्यापक शिक्षक संघों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न संगठनों ने एक सुर में शासन के निर्णय के प्रति अपनी असहमति दर्ज कराई और आगामी रणनीति पर चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी ने की। बैठक में मुख्य रूप से राज्य शिक्षक संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, आजाद अध्यापक संघ और पीएमयूएम संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।

शिक्षकों के सम्मान पर चोट

बैठक को संबोधित करते हुए नगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता शिक्षकों के सम्मान पर सीधी चोट है। उन्होंने जानकारी दी कि इस नियम के विरोध में संगठन जहां एक ओर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका प्रस्तुत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार पर शिक्षकों के हित में निर्णय लेने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से एकमत होकर एक मंच पर खड़े होने का आह्वान किया।

संघर्ष और एकता पर जोर

प्रांतीय शिक्षक संघ के विजेंद्र कौरव ने संगठन की शक्ति और संघर्ष में सक्रिय उपस्थिति को आवश्यक बताया। मनीष शंकर तिवारी ने प्रांतीय संयुक्त बैठक के विवरण के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। राघवेंद्र गुप्ता ने वर्ष 1995 से आज तक अध्यापकों द्वारा किए गए अनवरत संघर्ष की स्मृतियां साझा कीं।

वरिष्ठ शिक्षक वेणी शंकर पटेल ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभव बताते हैं कि एक अच्छा नेतृत्व हमेशा संघर्ष को सम्मान देता है। दौलत सिंह पटेल ने पात्रता परीक्षा के तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें 1998 और 2025 के अंतर को समझने की आवश्यकता है, बिना संघर्ष के कुछ भी सरल नहीं होगा। श्रीमती प्रतिभा मौर्य ने तर्क दिया कि यदि न्यायालय विद्यार्थियों के हित में पात्रता परीक्षा को अनिवार्य मानता है, तो उसे शिक्षकों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए, राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम सभी को मोबाइल के प्रत्येक प्लेटफॉर्म से अपनी पीडा को रखनी चाहिए, शिक्षक रामावतार पटैल,दीपक गुप्ता ने संयुक्त मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलकर संघर्ष में साथ देने की बात कही।

जिला स्तरीय कार्यक्रम की अपील

सुरेंद्र पटेल ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का कुशल संचालन देवेंद्र बसेड़िया द्वारा एवं आभार राजू ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में आगामी आन्दोलन को लेकर संकुल स्तर पर सभी शिक्षक साथियों से चर्चा करने को कहा गया, इस अवसर पर योगेंद्र झरिया,लक्ष्मीकांत कौरव, पंकज स्थापक,के के दुबे, राघवेन्द्र चौधरी, तुलसीकांत श्रीवास्तव, शैलेंद्र यादव,महेन्द्र पटैल,राममनोहर चडार, कमलेश पटैल, अखलेश शर्मा, सचिन मिर्धा,रामकृष्ण अहिरवार, रीता राज, मालती शर्मा, प्रीति विश्वकर्मा, मंजुलता मेहरा, विद्या शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

शिक्षक संयुक्त मोर्चा गाडरवारा

जरूरी खबरें