Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

गाडरवारा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई : तहसीलदार का बाबू 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नक्शा दुरुस्ती आदेश कराने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्

Aditi News Team

Thu, Jul 30, 2026

गाडरवारा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई

तहसीलदार का बाबू 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,

नक्शा दुरुस्ती आदेश कराने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी

नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को गुरुवार दोपहर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जमीन के नक्शा दुरुस्ती आदेश कराने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में कम कर 3 हजार रुपये कर दिया गया।

लोकायुक्त के इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरबरिया ने बताया कि बरहटा निवासी आशीष कुमार कौरव ने शिकायत की थी कि उनकी जमीन के नक्शा दुरुस्ती का प्रकरण गाडरवारा तहसील में लंबित है। इस प्रकरण में आदेश जारी कराने के लिए तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अजय कुमार श्रीवास्तव ने 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर गुरुवार को कार्रवाई की और आरोपी बाबू को उसके कार्यालय में 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर नरबरिया ने बताया कि आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। जांच के दौरान यदि अन्य अधिकारियों की भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई में छह सदस्यीय टीम शामिल रही, जिसमें इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरबरिया, राहुल गजभीये, यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लोकायुक्त टीम जबलपुर

जरूरी खबरें