Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि : तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Aditi News Team

Sun, Aug 16, 2026

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) जी ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धेय अटल जी जितने सहज और सरल थे, उतने ही इरादों के 'अटल' भी थे, कारगिल संघर्ष के दौरान दुनिया ने उनके दृढ़ संकल्प का लोहा माना था।

अटल जी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में एक ऐसी मिसाल है, जिसमें राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों, संवेदनशीलता और सुशासन का अद्भुत संगम दिखाई देता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और भारत को मजबूत, समृद्ध एवं गौरवशाली बनाने के लिए समर्पित कर दिया

अटल जी कहा करते थे—

“सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।”

उनके लिए राजनीति सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प थी। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।

प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश को विकास की नई दिशा दी। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना,परमाणु शक्ति के क्षेत्र में भारत की मजबूती और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे अनेक कार्यों ने देश की प्रगति की मजबूत नींव रखी।

उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राव वीरेंद्र सिंह जी,हरिप्रताप ममार जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महीष मोदी जी,तेंदूखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा जी,शिवदयाल खेरोनिया जी,जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल जी, देवेंद्र गंगोलिया जी,संतोष पटेल जी,वंदना पटेल जी,गिरधारीलाल वर्मा जी,यशवंत सिंह जूदेव जी,ऋषि पचौरी जी,अमोल यादव जी,भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल जी,मोनू यादव जी,नीरज शर्मा जी,अखिलेश जयवार जी,मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप कौरव जी,ब्रजेंद्र पटेल जी,ईश्वर गुर्जर जी, सोनू महाराज जी,सीमांत राजपूत जी,सुखराम ठाकुर जी,मंडल महामंत्री पंकज शर्मा जी,मयंक अग्रवाल जी,शिवराज कौरव जी,दिनेश श्रीवास्तव जी,भागवेंद्र कौरव जी, भरत कौरव जी,जितेंद्र शर्मा जी,सूर्यप्रताप राजपूत जी,राहुल कौरव जी,सन्दर्भ राजपूत जी,संदीप पटेल जी,आशीष रघुवंशी जी,शिवकुमार जी,कमलेश कौरव जी,शंकर पटेल जी,संतोष चौकसे जी,विक्रम राजपूत जी,खेतसिंह मालवीय जी,संजय दुबे जी,,सहित सभी कार्यकर्ता गण एवं सभी नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें