Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने ज्ञापित किया कृतज्ञता : टेट से प्रभावित शिक्षकों को मिला तेंदूखेड़ा विधायक का साथ

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने ज्ञापित किया कृतज्ञता 

टेट से प्रभावित शिक्षकों को मिला तेंदूखेड़ा विधायक का साथ 

गौरतलब है कि नरसिंहपुर जिले से करीब 3000 प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा के दायरे में आने की बात विभागीय आंकड़ों के द्वारा बताई गई है। आरटीई नियमों की आड़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा के मुद्दे पर शिक्षकों के साथ न्याय करने की बात विश्वनाथ सिंह पटेल मुलाम भैया विधायक विधानसभा तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर ने कही है । आपने शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्ति दिलाने एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका शासन की ओर से दायर करने की बात कह  मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर  के विशेष अनुरोध पर धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार , मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन और शिवराज सिंह केंद्रीय मंत्री ,कृषि एवं किसान कल्याण भारत सरकार को पत्र लिखा है।जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश त्यागी मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर ने कहा है कि इसके पूर्व ही माह सितंबर 2025 में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने जिला स्तर पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम पर टेट परीक्षा को स्थगित कर शिक्षक संवर्ग  को राहत देने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया था। साथ ही भोपाल में प्रांत अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को पत्र लिख स्कूल शिक्षा मंत्री प्रताप सिह को ज्ञापन दे विभाग और सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में परीक्षा को स्थगित करवाने पुनर्विचार याचिका लगाने आग्रह किया था जिस पर विभागीय मंत्री इन्हें सकारात्मक रॉक बनाते हुए सरकार की तरफ से शिक्षकों की पैरवी करने का पूर्ण आशवासन देते हुए नोट शीट शुरू कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करा दी है।संपूर्ण शिक्षक समाज भाईजी के रूप में आमजनो के बीच जाने जाने वाले विधायक महोदय के प्रति ऐसी मुश्किल घड़ी में शिक्षकों के साथ खड़े रहने के लिए हृदय से धन्यवाद और कृतज्ञ भाव प्रकट करता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मप्र शिक्षक संघ नरसिंहपुर

जरूरी खबरें