Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 45 में ,चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने , बेलगाम डंफरो से होने वाले गौ वंशों की मौतों के लिए

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया

सनकी युवक ने 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी : आरोपी ने युवती के घर में घुसकर तीन राउंड फायरिंग की, दो गोलियां मिस हो गईं, तीसरी गोली युवती के कंधे पर लगी

Aditi News Team

Wed, Sep 2, 2026

फिरोजाबाद। एकतरफा प्यार में कथित तौर पर सनकी युवक ने 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी। आरोपी ने युवती के घर में घुसकर तीन राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दो गोलियां मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली युवती के कंधे में जा लगी। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक विपिन युवती को एकतरफा प्यार के चलते लगातार फोन कर परेशान करता था। युवती ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

बताया जा रहा है कि नंबर ब्लॉक किए जाने से आरोपी बौखला गया और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी कथित तौर पर युवती के घर पहुंचा और घर में घुसकर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

गोली चलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

यह सनसनीखेज मामला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उसायनी का बताया जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

फिरोजाबाद पुलिस

जरूरी खबरें