Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

गाडरवारा में देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार का होगा सम्मान : देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

Aditi News Team

Thu, Jun 18, 2026

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गाडरवारा/विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक ओशो रजनीश, महर्षि महेश योगी, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, एवं तुअर की दाल के लिए जाना जाता है ।

आगामी 21 जून को चेतना मध्य प्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक एवं पर्यावरण संस्था द्वारा आयोजित 18 वा वार्षिक साहित्यिक अधिवेशन एवं अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 का भव्य आयोजन 21 जून को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है ।जिसमें देश भर के प्रसिद्ध साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा ।इसी क्रम में पिछले 20 वर्षों से साहित्य सेवा के माध्यम से देश में अपनी पहचान बनाने वाली मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले की रहने वाली शायर डॉ. ज़ीनत एहसान कुरैशी को उनकी पुस्तक “तेरी याद में “के लिए रूप राम जी सोनी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।इस खबर से उनके तमाम प्रशंसक और शुभचिंतको में ख़ुशी की लहर है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी

जरूरी खबरें