तेन्दूखेडा पुलिस ने स्मैक सहित 2आरोपियो को पकड़ा : जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000
Aditi News Team
Wed, Aug 26, 2026
*"OPERATION EAGLE CLAW"*
*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
• *थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत दो आरोपियों को स्मैक सहित गिरफ्तार किया।*
• *जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।*
• *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000।*
• *दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।*
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*संदिग्ध अवस्था में मिले दो व्यक्ति, तलाशी में स्मैक बरामद :*
दिनांक 25.08.2026 को थाना तेंदूखेड़ा पुलिस टीम भ्रमण के दौरान सहजपुर रोड स्थित गोलू ढाबा के सामने पहुंची, जहां मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7.90 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000, तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000, बरामद कर जप्त की गई।
*गिरफ्तार आरोपी :*
• केदार पिता सुखराम धानक, उम्र 35 वर्ष, निवासी वरियाघाट, थाना करेली।
• अजय पिता सुंदरलाल लोधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी खैरूआ, थाना करेली।
• दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के निर्देशन, एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक किशोर वामनकर, सउनि. सुरेश पुरी गोस्वामी, प्र.आर. संजय शाह, प्र.आर. नारायण मरावी, आरक्षक बहादुर एवं साइबर सेल से कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
तेंदूखेड़ा पुलिस