Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

मध्यप्रदेश में कक्षा 5 वीं व 8 वीं में नरसिंहपुर अव्वल : कक्षा 5 वीं व 8 वीं का परीक्षा परिणाम शिक्षकों की मेहनत, समर्पण व सतत प्रयासों का प्रतिफल है- कलेक्टर श्रीमती सिंह

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

कक्षा 5 वीं व 8 वीं का परीक्षा परिणाम शिक्षकों की मेहनत,

समर्पण व सतत प्रयासों का प्रतिफल है- कलेक्टर श्रीमती सिंह

मध्यप्रदेश में कक्षा 5 वीं व 8 वीं में नरसिंहपुर अव्वल

नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश में घोषित कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं के परीक्षा परिणामों में नरसिंहपुर जिले ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी है। जिले ने कक्षा 5 वीं में 98.63 प्रतिशत और कक्षा 8 वीं में 99.38 प्रतिशत का उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कक्षा 5 वीं एवं कक्षा 8 वीं की वार्षिक परीक्षा में जिले द्वारा प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त करने पर विभाग के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इसी तरह सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने भी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिले के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, समर्पण एवं सतत प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता निरंतर प्रगति करेगी और इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते रहेंगे। कलेक्टर ने गोटेगांव के बीईओ एवं बीआरसी को कक्षा 8 वीं में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा चीचली के बीईओ एवं बीआरसी को कक्षा 5 वीं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए विशेष रूप से बधाई दी।

सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को प्रकृति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का आग्रह किया, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित हो सकें। साथ ही उन्होंने स्थानीय स्तर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा, डाइट प्राचार्य श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, जिला परियोजना समन्वयक श्री मनीष चौकसे, सहायक संचालक शिक्षा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सिद्धांत बागड़े, एपीसी श्री समीर त्यागी, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री ओपी राय, बीएसी श्री ब्रजेश नेमा, श्री विनोद झारिया सहित गोटेगांव बीआरसी का स्टाफ मौजूद था।

उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिला लगातार चार वर्षों से कक्षा 8 वीं और तीन वर्षों से कक्षा 5 वीं में प्रदेश में अव्वल स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई।

कक्षा 5 वीं में कुल 17 हजार 706 परीक्षार्थियों में से 17 हजार 652 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 9 हजार 39 छात्र-छात्राएं ए एवं ए प्लस श्रेणी में रहे। वहीं कक्षा 8 वीं में 16 हजार 528 में से 16 हजार 425 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 9 हजार 643 विद्यार्थी ए एवं ए प्लस श्रेणी में शामिल रहे।

कक्षा 5 वीं में चीचली विकासखंड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसके अलावा चावरपाठा 99.86 प्रतिशत, गोटेगांव 99.78 प्रतिशत, करेली 99.71 प्रतिशत, नरसिंहपुर 99.62 प्रतिशत एवं सांईखेड़ा 99.62 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। इसी तरह कक्षा 8 वीं में गोटेगांव 99.93 प्रतिशत, चीचली 99.92 प्रतिशत, नरसिंहपुर 99.40 प्रतिशत, चावरपाठा 99.24 प्रतिशत, करेली 99.13 प्रतिशत और सांईखेड़ा 98.65 प्रतिशत रहा।

कक्षा 5 वीं में 58.96 प्रतिशत छात्राओं ने ए एवं ए प्लस श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 वीं में 69.25 प्रतिशत छात्राओं ने ए एवं ए प्लस में उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा,

जरूरी खबरें