गाडरवारा में गायत्री जयंती पर्व मे चार दिवसीय आयोजन संपन्न : गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ
Aditi News Team
Thu, Jun 25, 2026
गाडरवारा में गायत्री जयंती पर्व मे चार दिवसीय आयोजन संपन्न
गाडरवारा। गत दिवस गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शक्तिपीठ प्रांगण में प्रज्ञा योग, सूर्य नमस्कार, प्रणायाम रखा गया। जिसमें पचास से अधिक भाई बहनों ने योगाचार्य विनोद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में योग का अभ्यास किया। द्वितीय दिवस पर नाद योग, ध्यान योग,मौन साधना में पुरुष वर्ग से अधिक महिला मंडल की भागीदारी देखी गई। तृतीय दिवस सुबह 6 बजे से शाम 6बजे तक 12 घंटे का अखंड जप चला।अखंड जप में पूर्व से पंजिकृत साधकों के अलावा बड़ी संख्या में परिजनों की रही।शाम को दीपयज्ञ की जगमगाहट से गायत्री मंत्र जाप , चालीसा पाठ और जयकारों ने राहगीरों को भी आकर्षित कर लिया।पूरा प्रांगण दर्शनार्थी से भर गया। दीपयज्ञ का संचालन श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।24 जून गायत्री जयंती पर गायत्री यज्ञ पांच पारियों में संपन्न हुआ। डेढ़ -दो सौ भाई बहनों ने गायत्री जयंती पर यज्ञ किया। परिव्राजक मूलचंद पटेल द्वारा पूज्य गुरुदेव के अनेक संस्मरण सुनाते हुए प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुति प्रदान की। गायत्री जयंती पर्व, पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य महाप्रयाण दिवस, गंगा अवतरण दिवस के अवसर पर गायत्री साधकों द्वारा पूर्ण श्रद्धा के साथ गायत्री शक्तिपीठ की बाहृय परिक्रमा के साथ आंतरिक मंदिर परिक्रमा क्रम चलाया गया।अंत में नवगठित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों सदस्यों मूलचंद शर्मा प्रबंध ट्रस्टी, सुरेश गुप्ता सहायक प्रबंध ट्रस्टी, राजेश कुमार कौरव कोषाध्यक्ष, यशपाल राजपूत ट्रस्टी, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव ट्रस्टी के अलावा वरिष्ठ सदस्य वी के पटेल, श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला,भावसिंह वर्मा, उमाशंकर पटेल, राजेश शर्मा, पतंजलि समिति तहसील प्रभारी श्रीमती मंजू शर्मा,किरण साहू रोटरी क्लब प्रतिनिधि तथा नगर के सामाज सेवी सेवानिवृत्त इंजीनियर आर एस शर्मा, शर्मा डेरी वालों का युवा मंडल प्रभारी शिवम सोनी एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रज्ञा साहित्य भेंट कर पुष्प तिलक से स्वागत सम्मान किया गया।इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा संचालित गायत्री जयंती पर्व से गुरु पूर्णिमा तक चालीस दिवसीय साधना अभियान में सहभागी बनने वाले परिजनों का बडी संख्या में पंजीयन किया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गायत्री परिवार गाडरवारा