चाकू से हमला कर युवती की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटो मे पकडा गया : मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला
Aditi News Team
Sat, Aug 15, 2026
चाकू से हमला कर युवती की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटो मे पकडा गया
मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला
थाना गोहलपुर में दिनांक 14-8-26 की मारपीट में घायल युवती को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ लकी उर्फ राकेश चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी उड़ना पौड़ी पाटन ने बताया कि उसकी छोटी बहन मुस्कान चौधरी उम्र 20 वर्ष महफिल बार कृषि उपज मंडी गेट के सामने लगभग डेढ़ माह से काम करती थी जो प्रतिदिन सुबह लगभग 10 बजे महफिल बार में काम करने बस से जाती थी तथा शाम लगभग 7-30 बजे बस से वापस आती थी वह मेन रोड तक बहन को छोड़ने व लेने आता था । दिनांक 14-8-26 को शाम लगभग 7 बजे तक बहन वापस नहीं आयी थी, शाम 7-18 बजे उसने बहन मुस्कान के मोबाइल पर कॉल किया कॉल महफिल बार के कर्मचारी ने उठाया जिसने बताया कि तुम्हारी बहन मुस्कान को चोट लगी है उपचार हेतु अस्पताल लेकर गये हैं कुछ देर बाद उसे कॉल करके मेडिकल कॉलेज बुलाया, वह मॅा के साथ मेडिकल कॉलेज आया बहन मुस्कान का शव मर्चुरी में रखा था, बहन के पेट व सीना में 4 जगह धारदार हथियार से मारने के चोट के निशान थे। महफिल बार के स्टाफ ने बताया कि बार में काम करने वाले पवन बर्मन से मुस्कान का विवाद हो रहा था पवन बर्मन ने किचन में रखे चाकू से मुस्कान को चोटें पहॅुचाई जिससे मुस्कान की मृत्यु हो गई है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव, एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन, मौके पर पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आराोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये भोला नगर मे दबिश देते हुये आरोपी पंवन बर्मन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खिरहनी बरगी हाल निवाासी आईटीआाई माढोताल को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर बताया कि काम करते समय चल रही हंसी मजाक के दौरान छींटाकशी करने की बात पर से हुये विवाद के चलते उसने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका- हत्या के आारोपी को चंद घंटो में पकडने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लवकेश, प्रमोद राय, शारदा मिश्रा, अमित पटेल, आरक्षक हरेन्द्र, आशीष की सराहनीय भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय